फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Political, INLD, Abhay Chautala, Hisar

भाजपा-कांग्रेस के लिए जनता के दरवाजे बंद : अभय चौटाला

Sat, 05 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 05 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Political, INLD, Abhay Chautala, Hisar
अभय चौटाला - फोटो : bureau

विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश को आग में झोंकने वाली कांग्रेस और भाजपा के लिए जनता ने अपने दरवाजे बंद कर लिए हैं। पहले भाजपा के मंत्री ओपी धनखड़ और अब कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के लिए दरवाजे बंद कर लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह जांच कमेटी की रिपोर्ट सरकार के पक्ष में ही आएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का खुलासा कराने के लिए न्यायिक जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


हिसार के पंचायत भवन में सद्भावना सम्मेलन में पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह कांग्रेस-भाजपा की साजिश थी। एक सुनियोजित ढंग से दोनों पार्टियों ने मिलकर साजिश रची। भाइयों को आपस में बांटकर दंगे कराकर राज करने वाली भाजपा के विधायकों ने हरियाणा को जलाया। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि रोहतक में भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने आगजनी, लूटपाट शुरू कराई।
विज्ञापन


भिवानी में विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने आग लगवाने का काम शुरू किया। करनाल सीएम सिटी में भाजपा-आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गाड़ी को आग के हवाले कर दंगे शुरू कराए। जब लोगों ने इन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो पुलिस ने भाजपा, आरएसएस के कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरहम नहीं जख्मों पर नमक लगाने गए थे धनखड़ और हुड्डा
अभय चौटाला ने कहा कि झज्जर में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ तथा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा मरहम लगाने नहीं लोगों के जख्मों पर नमक लगाने गए थे। लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर इन पार्टियों के प्रति अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि इन दंगों में भाजपा, आरएसएस के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

रोहतक में विधायक के पीएसओ के बेटे से लूट का सामान बरामद होने के बाद इनकी कलई खुलने लगी तो जांच कमेटी बनाई। कमेटी का चेयरमैन यूपी में कल्याण सिंह के सीएम रहने के समय डीजीपी रहे प्रकाश सिंह को बनाया है। रिटायर होने के बाद प्रकाश सिंह भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

अभय चौटाला ने कहा कि ऐसी जांच कमेटी से निष्पक्ष रिपोर्ट आने की संभावना नहीं है। वही रिपोर्ट आएगी जो स्क्रिप्ट सरकार कमेटी को देगी। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता गांव गांव गली गली जाकर भाजपा कांग्रेस की पोल खोलें। समाज को एकजुट रखने के लिए काम करें। भाजपा ने मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए 35 बिरादरी का मुद्दा उठाया है, जिसे प्रदेश की जागरूक जनता कामयाब नहीं होने देगी।

तो हम लाएंगे काम रोको प्रस्ताव
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हम विधानसभा सत्र में सरकार का इंतजार करेंगे। सरकार अपना वादा निभाए और विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए। सरकार की ओर से प्रस्ताव नहीं लाया गया तो हम काम रोको प्रस्ताव लाकर सरकार से जवाब मांगेंगे।

मुआवजे पर भी उठाये सवाल
विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने पीड़ितों के लिए जारी किए गए 12 करोड़ के मुआवजे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 35 हजार करोड़ के नुकसान की भरपाई के लिए अब तक 12 करोड़ ही दिए। सरकार 35 हजार करोड़ के नुकसान की भरपाई कैसे करेगी इसकी जानकारी भी दे।

कुलदीप के पिता भजनलाल ने ही लगाई थी आग
कुलदीप बिश्नोई तथा रेणुका बिश्नोई की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी शामिल मिले तो उस पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि आरक्षण की यह आग भजनलाल की लगाई हुई है। गुरुनाम सिंह आयोग ने दस जातियों को आरक्षण दिया था, जिसमें जाट, बिश्नोई शामिल थे। भजनलाल जाट, बिश्नोई का आरक्षण रद्द न करते तो प्रदेश न जलता।


जाटों के बारे में सरकार ने छपवाई रिपोर्ट
अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत जाटों के जमीन व आर्थिक हालात के बारे में रिपोर्ट छपवाई। इसमें बताया कि जाटों के पास 55 प्रतिशत जमीन है। विधानसभा में जाट आरक्षण मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया गया था। मेरे पास सरकार की ओर से दिए गए आंकडे़ हैं। 30 प्रतिशत लोगों के पास जमीन नहीं है। 40 प्रतिशत लोगों के पास एक एकड़ से कम जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed