फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Hindi News, climate change, drizzling, Hisar

धूलभरी आंधी के बाद हल्की बरसात, बदला मौसम का मिजाज

Sat, 05 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 05 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hisar Hindi News, climate change, drizzling, Hisar
बदला मौसम का मिजाज - फोटो : Bureau

सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किए गए जा रहे तापमान को शुक्रवार को इंद्रदेव ने डाउन कर दिया। देर शाम धूल भरी आंधी के बाद हल्की बरसात के बाद मौसम कूल हो गया। हल्की बरसात से किसानों की गेहूं की फसलों को फायदा होगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन पहले 4 और 5 मार्च को हल्की बरसात की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। पिछले तीन दिन से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शुक्रवार शाम मौसम में बदलाव आया। पहले धूल भरी आंधी चली। इसके बाद हल्की बरसात ने लोगों को राहत प्रदान की। बरसात के कुछ मिनट बाद ही तापमान में 11 डिग्री सेेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हवाओं की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। हवा में करीब 71 प्रतिशत आद्रर्ता दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात शुरू होते ही बिजली गुल
शाम करीब साढे़ छह बजे से ही धूल भरी तेज हवाएं चलना शुरू हो गई थी। इसके कुछ देर बाद ही मेघ गर्जना और बिजली चमकने के साथ बरसात शुरू हो गई। बिजली निगम ने बरसात शुरू होते ही हिसार के शहर के सात फीडरों को बंद कर दिया, जिसके बाद शहर में अंधेरा हो गया। गलियों में अंधेरा होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि आंधी चलने पर कई जगह तार टूट जाती हैं। इस कारण सुरक्षा लिहाज से कुछ समय के लिए फीडरों को बंद किया गया।

पिछले साल एक मार्च को बरसा था 35 एमएम पानी
पिछले वर्ष एक मार्च की रात को बरसात आई थी। उस दिन करीब 35 मिलीमीटर पानी बरसा था। 8 मार्च के दिन भी बरसात रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद तापमान में एकदम से गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद मार्च महीने में रिकॉर्ड बरसात हुई। मार्च में ही कई जगह पर भारी ओलावृष्टि भी हुई थी।


मार्च 2015 में छह दिन हुई थी बरसात
पिछले साल मार्च में 1 मार्च, 7 मार्च, 14 मार्च, 15 मार्च, 16 मार्च, 29 मार्च को बरसात हुई थी। मार्च 2015 में मौसम विभाग ने करीब 89 एमएम बरसात रिकॉर्ड की थी। इसमें एक मार्च की सबसे जोरदार बरसात थी। इसके बाद लगातार बरसात ने फसलों को फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान किया।

बरसात का रिकॉर्ड
वर्ष    बरसात
2009    7.1 एमएम
2010    2.7 एमएम
2011    13.3 एमएम
2012    0 एमएम
2013    39 एमएम
2014    29.9एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed