फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   politics, block committee election, corum, chairman, fatehabad

कोरम पूरा नहीं, रतिया ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव टला

Wed, 09 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया Updated Wed, 09 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
politics, block committee election, corum, chairman, fatehabad
बैठक - फोटो : fatehabad
रतिया ब्लाक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के होने वाले चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो गए। चुनाव पर्यवेक्षक एसडीएम मुनीष नागपाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर आगामी तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक आदेशों के तहत मंगलवार को रतिया ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव होने थे।

चुनाव का समय 11 बजे तक निश्चित किया गया था। चुनाव पर्यवेक्षक एसडीएम, बीडीपीओ राजेश शर्मा व विधायक रविंद्र बलियाला विशेष रूप से चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन 12 बजे तक कोई भी सदस्य न पहुंचने के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, इस बात की पहले ही चर्चा थी की मंगलवार को होने वाला चुनाव कोरम के पूरा ना होने के कारण स्थगित हो सकता है क्योंकि रतिया खंड में 30 ब्लॉक समिति सदस्य हैं और चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए दो तिहाई सदस्यों का बैठक में पहुंचना अनिवार्य था। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता पक्ष और विपक्ष अभी तक चेयरमैन के उम्मीदवार को ही फाइनल नहीं कर पाया है। मंगलवार को किसी भी पक्ष के पास कोरम व बहुमत पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है रिटर्निंग अधिकारी
चुनाव अधिकारी रतिया एसडीएम मुनीश नागपाल ने बताया कि उनकी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी थी लेकिन पहली चुनावी बैठक के कारण कोरम पुरा करने के लिए 20 सदस्यों का पहुंचना अनिवार्य है। बैठक में कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा, जिससे चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed