फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गांव छतरियां के पास मोड़ पर बरात की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, 4 घायल

गांव छतरियां के पास मोड़ पर बरात की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, 4 घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
गांव छतरियां के पास मोड़ पर बरात की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, 4 घायल
पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के गांव छतरियां के पास देर रात मोड़ पर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। क्षतिग्रस्त गाड़ी टक्कर लगने के बाद खेतों में उतर गई। जबरदस्त टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। सभी छह युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर शादी समारोह से वापस फतेहाबाद की ओर लौट रहे थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई। मृतकों में फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जतिन व गांव झेलनियां निवासी 25 वर्षीय जनित खिचड़ शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जतिन व जनित खिचड़ अपने चार दोस्तों आकाशदीप, संजय, सागर, साहिल बरात में शामिल होकर शादी में भाग लेने गए थे। देर रात को वापस लौटते समय गांव की ओर मुड़ने वाले मोड़ पर इनकी कार अनियंत्रित हो गई। संतुलन खोते ही कार सीधे पेड़ से टकरा गई। इससे जतिन व जनित खिचड़ की मौत हो गई जबकि आकाशदीप, संजय, सागर, साहिल व पांचवां दोस्त घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिये अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
------- सदर थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई है जबकि चार घायल हैं। घायलों को हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की स्थिति ठीक होने पर उनके बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed