Hindi News
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
अविश्वास प्रस्ताव से पहले जाखल नपा चेयरमैन के ससुर ने दफ्तर में फांसी लगाकर किया सुसाइड
{"_id":"5f893c788ebc3e9b7b6a6c9d","slug":"fatehabad1602829432","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव से पहले जाखल नपा चेयरमैन के ससुर ने दफ्तर में फांसी लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अविश्वास प्रस्ताव से पहले जाखल नपा चेयरमैन के ससुर ने दफ्तर में फांसी लगाकर किया सुसाइड
संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। जाखल नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने संदिग्ध परिस्थितियों में नगर पालिका कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल फांसी के कारणों का पता नही चल लाया, सुत्रों के अनुसार वह सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है, वहीं डीएसपी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए है। जानकारी अनुसार नगर पालिका चेयरमैन सीमा गोयल के ससुर व जाखल नगरपालिका चैयरमेन प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने नगर पालिका कार्यालय में लगे लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि उपमंडल की नगर पालिका जाखल मंडी प्रधान के खिलाफ 13 में से 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसको हटाने की कार्रवाई की थी जिसको लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में सुबह 11:00 बजे बैठक का आयोजन किया जाना था जिसकी अध्यक्षता नप सचिव राजेंद्र सोनी द्वारा की जानी थी। इस बैठक के लेकर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक देवेंद्र सिंह बबली व एसडीएम नवीन कुमार को बुलाया गया था, जिसके चलते आज ही सीमा रानी के प्रधान बने रहने का फैसला किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।