फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   moolesting, girl, police, crime,fatehabad

बालियां छीनी, छेड़छाड़ की, महिला ने युवक को धुना

Thu, 10 Mar 2016 12:16 AM IST
fatehabad/bureau
fatehabad/bureau Updated Thu, 10 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब बुधवार को एक महिला ने अस्पताल प्रांगण में ही एक युवक की धुनाई कर दी। महिला ने युवक पर बालियां छीनने एवं छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। युवक की पहचान सतीश कालोनी निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना अस्पताल चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार बीघड़ गांव की एक महिला सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने आई थी और नेत्र रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर लाइन में लगी हुई थी। आरोप है कि उक्त युवक ने इस दौरान महिला से छेड़खानी की और उसकी बालियां निकाल ली। महिला ने बताया कि उसने युवक को ऐसा करते पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। इस बारे में जब अस्पताल चौकी के साधु राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा मामला आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed