{"_id":"56e1c6894f1c1b9e478b45e3","slug":"bhiwani-news-jat-reservation-khaap-meeting-politician-bycott-social-homonoia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नेताओं का होगा बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नेताओं का होगा बहिष्कार
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पंचायत खाप
- फोटो : अमर उजाला
गांव चरखी में बृहस्पतिवार को सांगवान खाप की अगुवाई में क्षेत्र के 60 गांवों के सभी बिरादरियों की पंचायत खाप के प्रधान कर्नल रिसाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंचायत का संचालन सचिव नर सिंह सांगवान ने किया। पंचायत में अहम फैसला लिया गया कि समाज को तोड़ने वाले और जातीय जहर उगलने वाले नेताओं को बहिष्कार किया जाएगा। क्षेत्र के बीच में जो नेता अपनी खिचड़ी पकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं ऐसा नेताओं को दिखा देंगे कि हम एक हैं और उनको बांटने का प्रयास किया तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान सभी बिरादरियों व कन्नी प्रधानों सहित पंचायत सदस्यों ने एकता कायम रखने की शपथ भी ली।
विभिन्न समुदायों के प्रमुख हुए शामिल
पंचायत मेें गोधडिय़ा ब्राह्मण खाप के प्रधान जुगती राम, सैनी खाप के प्रधान कप्तान प्रताप सिंह, रोहिल्ला खाप के प्रधान दयानंद रोहिल्ला, प्रजापत समाज के प्रधान रामकुमार प्रजापत, मनियार समाज के प्रधान संजय सिंह मनियार, अग्रवाल समाज चालीस के प्रधान प्रदीप अग्रवाल, जांगड़ा खाप चालीस के प्रधान भरत सिंह जांगड़ा, सैन समाज के प्रधान रामहेर सैन, स्वर्णकार समाज के प्रधान घासीराम सोनी, सैन समाज के सदस्य उमेद सिंह, धानक समाज के प्रधान अमित धानक, नायक समाज के प्रधान मांगेराम नायक, दलित समाज के नेता व खेड़ी बूरा के सरपंच जोगेन्द्र सिंह, धानक समाज के नेता व पूर्व सरपंच जयचंद, जोगी समाज के सुनील जोगी, मुस्लिम समाज के रसीद अली आदि ने अपने विचार रखे।