फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, district counceller election, candidate

बंद कमरे में ठोंकी जिला पार्षदों ने दावेदारी

Mon, 07 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 07 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, district counceller election, candidate
बैठक - फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद चेयरमैन के लिए केंद्र व सूबे की भाजपा सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों, सांसद व विधायक की मौजूदगी में चरखी दादरी रेस्ट हाउस में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में लंबी गुफ्तगू चली। सूत्रों की मानें तो बंद कमरे में हुई इस मिटिंग में हाई-प्रोफाइल तीन जिला पार्षदों ने चेयरमैन पद के लिए पार्टी की ओर से अपनी प्रबल दावेदारी जताई। हालांकि पार्टी के दिग्गज नेता मिलकर भी किसी एक नाम पर पूर्ण सहमति नहीं बनवा सकें। वहीं, बैठक के बाद अंदर चली बातचीत सार्वजनिक करने से भी नेता परहेज करते नजर आए। 
विज्ञापन


रविवार सांय रेस्ट हाउस में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ, सांसद धर्मबीर सिंह व बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी ने पार्टी के समर्थित  जिला पार्षदों  की  बंद कमरे में मिटिंग ली। करीब घंटा  भर तक चली  इस मिटिंग में बारी- बारी से  जिला पार्षदों ने पार्टी की ओर से अपनी-अपनी उम्मीदवार जताई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में हाई-प्रोफाइल तीन नाम उभर कर सामने आए। इनमें से एक शिक्षा मंत्री के रिश्तेदार की पत्नी मीना शर्मा, दूसरा कृषि मंत्री की करीबी व पार्टी महिला विंग की प्रदेश महामंत्री डॉ. किरण कलकल और तीसरा वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बेहद करीबी व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता माने जाने वाले रमेश ओला का नाम शामिल है। मंत्री व सांसदों ने कई देर तक आपस में भी गहन मंत्रणा की लेकिन किसी भी उम्मीदवार पर खुलकर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


चरखी दादरी के रेस्ट हाउस के बंद कमरे में हुई बातचीत के संबंध में कृषि मंत्री ने कुछ नहीं बताया, बल्कि वो ब्लॉक समिति चुनावों के बारे में बताने लगे कि उन्हें तो खुद हैरानी है कि पंचायत चुनाव से कही बेहतर नतीजे ब्लॉक समिति के निकल कर सामने आ रहे है। दादरी में तीन ब्लॉक समिति चेयरमैन भाजपा के ही बने है। उधर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक मंत्री घनश्याम सर्राफ ने बंद कमरे में चली बातचीत को लेकर कहा कि सद्भावना के उद्देश्य से यह बैठक की गई थी। जिला परिषद चेयरमैनी के लिए पार्टी के किस प्रत्याशी को मैदान में उतारना है, इसके लिए भी राय-मश्वरा कर मंथन किया गया। भिवानी जिले के लिए सोमवार तक पार्टी अपने प्रत्याशी का चुनाव कर स्थिति स्पष्ट कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य तीन दावेदारियां रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में सामने आई है। फिलहाल एक नाम पर पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है।
एडवोकेट रामकिशन शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा, चरखी दादारी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed