फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani closed, jat reservation, mp rajkumar saini, exam

हाई वॉल्टेज टृयूज-डे : प्रशासन की परीक्षा

Tue, 08 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 08 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani closed, jat reservation, mp rajkumar saini, exam
बंद - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन के लिए मंगलवार इम्तिहान का दिन होगा। विभिन्न बिरादरियों की आदर्श समाज कमेटी की ओर से आहूत भिवानी बंद में सांसद राजकुमार सैनी के शिरकत होने की सूचना के बाद माहौल गर्मा गया। माहौल को सामान्य बनाने के लिए मंत्री घनश्याम सर्राफ ने सोमवार को प्रयास किए। लेकिन, इस बैठक में एक बिरादरी शामिल नहीं हुई। बैठक के दौरान ही कई संगठनों ने भिवानी बंद को समर्थन देने की घोषणा भी की। खास बात यह है कि सांसद के यहां आगमन की सूचना भाजपा की जिला इकाई को नहीं है। दूसरी तरफ, कई संगठनों ने जिला प्रशासन से माहौल को खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल, इस मामले को शांतिपूर्वक निपटारे की चुनौती प्रशासन के कंधों पर होगी तो कल ही जिला परिषद के चेयरमैन का चुनाव होना है। चुनावी प्रक्रिया शांति से निपटाने के लिए प्रशासन को ताकत लगानी पड़ेगी। कल से आरंभ हो रही शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं पर भी प्रशासन को नजर रखनी होगी। हाई वॉल्टेज ट्यूज-डे शांति से निपट जाए, जिला प्रशासन को कल इसी पर अपनी सारी ऊर्जा खपानी पड़ेगी।
विज्ञापन


भिवानी बंद आज, सांसद सैनी होंगे शामिल
 गैर जाट बिरादरी की आदर्श समाज कमेटी की ओर से आहूत मंगलवार को भिवानी बंद में भाजपा सांसद राज कुमार सैनी के शामिल होने की सूचना के बाद माहौल ज्यादा गर्मा गया है। इस मसले पर व्यापारियों और गैर जाट बिरादरी की बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री के सामने ही लोगों ने एक जाति के  खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। जनस्वास्थ्य मंत्री 36 बिरादरी एक होने का संदेश दिया और यकीन दिलाया कि पीड़ितों का मुआवजा दिया जाएगा। वक्ताओं ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और फेल रहे प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार पूरी तरह फेल रहा है। अब सीबीआई से जांच करवानी चाहिए कि प्रशासन ने सरकार के निर्देश नहीं माने या सरकार के दबाव में प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में आदर्श समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदर्शन और बंद की तैयारी पूरी है। सांसद सैनी सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में गैर जाट बिरादरी के लोगों के बीच होंगे। आदर्श ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आरके शर्मा, श्री अग्रवाल सभा के प्रधान विजय टैणी ने अपना समर्थन देते हुए प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। शोषित समाज जिला भिवानी के अध्यक्ष लालचंद जांगड़ा ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह से अहिंसापूर्ण होगा ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं और दंगों के बाद 35  बिरादरी के प्रतिनिधियों ने आदर्श समाज कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने आठ  मार्च को भिवानी बंद और शहर में प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नप के निवर्तमान चेयरमैन भवानी प्रताप, लालसिंह तंवर, ओमबीर तंवर, युवा कांग्रेसी नेता प्रदीप गुलिया, नगर व्यापार मंडल प्रधान भानुप्रकाश शर्मा, मामनचंद, मदनलाल वर्मा, श्रीकिशन वर्मा, विष्णु केडिय़ा, शशि भारद्वाज, पवन सुगला, का.रवि खन्ना, विनोद चावला, पुरूषोतम दानव, कमल कांगड़ा, जगदीश सैनी, अतुल रोहिल्ला, रमेश टांक, सोनू सैनी, जगत यादव, अनूप यादव,कृष्ण स्वामी, नवीन धमीजा, गिरधारीलाल, एमसी पूर्णचंद आजाद, बिशंबर अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

फोटो 05

भाईचारा बिगाड़ने वालों पर हो कार्रवाई
सामाजिक सुरक्षा व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वालों के विरूद्ध कार्रवाई और लोगों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति, किसान सभा, मनरेगा कामगार यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल ने मंडल नागरिक अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जन संघर्ष समिति के सह संयोजक ओमप्रकाश ने बताया कि एक बिरादरी के आरक्षण आंदोलन के कारण काफी तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं हुई। आज हर नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बिरादरी के लोगों को  भड़काने व उकसाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हीरासिंह यादव, रामफल देशवाल, रामकिशन, महेंद्र प्रजापत, संदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed