{"_id":"5e89b5d78ebc3e768b498c13","slug":"thousands-of-goods-stolen-from-saugat-electronics-closed-for-15-days146","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से बंद पड़ी सौगात इलेक्ट्रानिक्स से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
15 दिनों से बंद पड़ी सौगात इलेक्ट्रानिक्स से हजारों का सामान चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। 15 दिनों से बंद दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। इस दौरान चोर दुकान में घुसकर लॉयड की एलईडी और स्टैबलाइजर चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रानी बाग अंबाला कैंट निवासी हेमंत बतरा ने बताया कि उनकी राय मार्केट में सौगात इलेक्ट्रानिक्स दुकान है। लॉक डाउन की वजह से 21 मार्च से बंद पड़ी है। सभी दुकानदारों ने मिलकर दुकानों की देखरेख के लिए चौकीदार रखे हुए हैं। शनिवार को चौकीदार सौरभ का उनके पास फोन आया कि रात के समय आपकी दुकान के अंदर से कुछ आवाजें आ रही थी। सूचना पर वह अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकान का मुख्य शट्टर खोल कर चेक किया तो दुकान से लॉयड की एलईडी और स्टैबलाइजर चोरी कर लिए। चोरों ने टीन की चादरों को उखाड़कर दूसरी मंजिल के बैक साइड के दरवाजे को खोलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।