फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will have to wait more for study visa

स्टडी वीजा पर विदेश जाने वाले छात्रों को करना होगा लंबा इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Students will have to wait more for study visa
अंबाला। कोरोना वायरस की वजह से एजुकेशन के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को अब लंबा इंतजार करना पड़ा। खासकर विदेशी एजुकेशन के हब कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया, कनाड़ा, यूके, न्यूजीलैंड, अमेरिका जैसे देशों में हालात बेहद खराब हैं। अगर इन देशों में जल्द हालात नहीं सुधरे तो सितंबर-नवंबर में भी छात्र विदेश नहीं जा पाएंगे। बड़ी दिक्कत उन छात्रों के लिए हैं जोकि लाखों रुपए की फीस का भुगतान कर चुके हैं। मगर कोरोना वायरस की वजह से उनका वीजा प्रक्रिया बीच में फंस गई। हालांकि कुछ विदेशी यूनिवर्सिटीज ने उन छात्रों को स्टडी की ऑनलाइन कक्षाएं शुरु कर दी हैं जिनका वीजा प्रोसेस 18 मार्च से पहले पूरा हो चुका है। स्टडी वीजा कंसलटेंट आयुष दीक्षित ने कहा कि व्यवथा बदलने के बाद ही हालात सुधार पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed