Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Parents should not be worried about auto generated message, fees will not be recovered till lock down: Rajiv
{"_id":"5e8aefb38ebc3e77442bd447","slug":"parents-should-not-be-worried-about-auto-generated-message-fees-will-not-be-recovered-till-lock-down-rajiv130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो जनरेट मैसेज से चिंतित न हों अभिभावक, लॉक डाउन तक नहीं वसूली जाएगी फीस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑटो जनरेट मैसेज से चिंतित न हों अभिभावक, लॉक डाउन तक नहीं वसूली जाएगी फीस
अंबाला। प्राइवेट स्कूलों द्वारा लॉक डाउन में फीस वसूली के मामले में अंबाला सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स ने स्पष्ट किया है कि वह पूरी तरह से सरकार के साथ है। एसो. के मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर ने कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल संचालक सरकार के आदेशों की पालना करते हुए अभिभावकों पर फीस जमा करवाने के लिए कोई दबाव नहीं दे रहा। वहीं प्रधान राजीव मेहता और महासचिव प्रशांत मुंजाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए लेटर में सरकार ने लॉक डाउन तक फीस नहीं मांगने के आदेश दिए हैं। इन्हीं आदेशों के तहत अभी तक कोई भी स्कूल संचालक फीस नहीं मांग रहा। न ही कोई दबाव बनाया गया। सौरभ कपूर ने बताया कि स्कूलों को लेकर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है। इसी कारण अभिभावक भ्रमित हो रहे हैं। जिन अभिभावकों को स्कूलों की तरफ से मैसेज जा रहे हैं वह केवल आटो जनरेट मैसेज हैं। हर महीने इस तरह के मैसेज अभिभावकों को जाते हैं। इस मैसेज को लेकर अभिभावक भ्रमित न हों। स्कूल संचालक इस आपदा में अभिभावकों के साथ हैं। किसी से भी लेट फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।