{"_id":"5e84af2c8ebc3e6fbd5696d9","slug":"gurudwara-panjokhra-sahib-started-langer-sewa183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब की ओर से भी शुरू की लंगर सेवा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अब गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब की ओर से भी शुरू की लंगर सेवा
जरूरतमंद लोगों को लंगर बांटेते सेवादर
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अंबाला। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब की ओर से भी अब गरीब व जरुरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध करवाने की पहल की है। इस सिलसिले में बुधवार को गुरूद्वारा साहिब की एक टीम की ओर से टुंडला में गरीब परिवारों को रेहड़ी के जरिए भोजन उपलब्ध करवाया। यहां कई दिन से कुछ परिवार लॉकडाउन के कारण भुखमरी का सामना कर रहे थे। मगर गुरुद्वारा साहिब की टीम को मामले की भनक लगते ही तुरंत इन परिवारों को भोजन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि इस नेक काम में गुरुद्वारा साहिब से जुड़े कई सेवादार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन तक ऐसे ही गरीब व जरुरतमंद परिवारों को गुरूद्वारा साहिब की ओर से भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मौके पर जत्थेदार मनजिंद्र सिंह, बहादुर सिंह शंटी, मनमोहन सिंह, अश्वनी सिंह, सुखविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, गुरदेवक सिंह, मनजीत सिंह समेत कई युवाओं ने बुधवार को टुंडला समेत कई बस्तियों में गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।