फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gannaur not purchase point

गन्नौर में सरसों खरीद केंद्र नहीं बनाने पर किसान नाराज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
gannaur not purchase point
गन्नौर में सरसों खरीद केंद्र नहीं बनाने पर किसान नाराज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गन्नौर। प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल से सरसों की फसल खरीद शुरू करने के लिए लिए सोनीपत व गोहाना में केंद्र बनाए गए है। गन्नौर में सरसों खरीद केंद्र न बनाए जाने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि यदि गन्नौर में भी केंद्र बन जाता तो उनका समय व पैसा दोनो बचते। अब उनको सरसों की फसल बेचने के लिए सोनीपत जाना पड़ेगा, जिसके चलते उनका समय व पैसा दोनो का नुकसान होगा। किसान जसमेर, जयभगवान व रोहताश ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्नौर में भी केंद्र बना दिया जाए। जिससे उनका समय बचेगा, इसके साथ में सोनीपत तक वाहन लेकर जाने का खर्च भी बचेगा। उन्होंने कहा की गन्नौर में काफी गांव पड़ते है और उन सब को फायदा होता। वहीं मार्केट कमेटी गन्नौर के सचिव राजेन्द्र ने बताया कि गन्नौर में सरसों की फसल पैदावार करने वाले किसान है और जिस स्टेशन पर कम से कम 200 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हो तो सरकार वहा पर केंद्र बनाने पर विचार करती है। लेकिन गन्नौर में सरसों की पैदावार कम है इसलिए यहां पर खरीद केंद्र नही बनाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल सिर्फ सोनीपत में ही था, लेकिन इस बार सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए गोहाना में भी सरसों खरीद केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed