{"_id":"5e8874248ebc3e6fbc282d18","slug":"corona-positive-cases-have-come-in-all-districs-adjoining-jind120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के साथ लगते सभी जिलों में आ चुके हैं कोरोना के पॉजिटिव केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जींद के साथ लगते सभी जिलों में आ चुके हैं कोरोना के पॉजिटिव केस
लॉकड़ाउन के चलते रानी तालाब पर लोगों की जांच करते पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
कोरोना के खौफ के बीच जींद जिला सुरक्षित रहा है। अब तक जिला में शुक्रवार तक लिए गए चार सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। चारों लोगों में कोरोना की पुष्टी नहीं हुई है। इनमें से दो लोग ऐसे हैं जो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शिरकत कर लौटे हैं। जींद जिला के साथ लगते सभी जिलों में कोरोनो के पॉजिटिव केस आने के बाद अब लोगों की जिम्मेदार लॉकडाउन को लेकर बढ़ गई है। जींद जिला में ऐसे आठ लोगों की पहचान की गई है, जो तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें से दो की सैंपल रिपोर्ट भी आ चुकी है, जो निगेटिव आई है। सरकार के आदेश पर अब सभी आठों मरकजी व उनके दो परिजनों के सैंपल शनिवार को लिए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति कैथल के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहा है। इसको लेकर अब प्रशासन खास तैयारी कर रहा है। डीसी डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार ऐसे सभी लोगों पर नजर बनाई गई है। किसी को सूचना मिले तो वह प्रशासन को इसके बारे में जरूरत बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।