फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   college teachers will give one day salery to rahat kosh

97 एडिड कॉलेज के शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
college teachers will give one day salery to rahat kosh
NA - फोटो : AMAR UJALA
97 एडिड कॉलेज के शिक्षको ने आपदा राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन अम्बाला।हरियाणा के 97 एडिड कालेजों के शिक्षकों व प्राचार्यो ने संयुक्त रूप से कोरोना आपदा राहत कोष के लिए एक दिन का सकल वेतन देने का निर्णय लिया है। हरियाणा काॅलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचसीटीए) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ दयानन्द मलिक , महासचिव डॉ चाँद सिंह, प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ राजपाल सिंह, महासचिव प्रिंसिपल डॉ बी. के. गर्ग ने बताया कि दोनों संगठनों ने अपनी-अपनी एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की सहमति से यह सर्वसम्मत निर्णय लिया है। इससे सम्बन्धित पत्र मुख्यमंत्री श्रीमान मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल , प्रिंसिपल सेक्रेटरी हॉयर एजूकेशन एवं डायरेक्टर जनरल हॉयर एजूकेशन को भेज दिया गया है। डॉ चाँद सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी मानव जीवन पर गम्भीर संकट बन कर आई है। इससे निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार बड़ी कुशलता से दिन रात काम कर रही हैं । संकट की इस घड़ी में 97 एडिड काॅलेजों के शिक्षक व प्राचार्य सरकार के साथ खड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed