फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrangement for Isolating 400 people under private institutions

प्राइवेट संस्थानअधीन कर बनाई 400 लोगों को आईसोलेट करने की व्यवस्था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Arrangement for Isolating 400 people under private institutions
अम्बाला (नारायणगढ़)। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट व क्वारंटीन करने के लिए उपमंडल के विभिन्न संस्थानों को प्रशासन ने अपने अधीन किया है। इसमें सरकारी एवं गैर सरकारी भवन भी शामिल है। एसडीएम आदिति ने बताया कि आइसोलेशन के लिए श्रीराम मुल्ख संस्थान भूरेवाला को लिया गया है जिसमें 100 बैड, आईसीएल संस्थान सौंतली में 300 बैड की व्यवस्था है। हालांकि अभी इनमें किसी भी व्यक्ति को आइसोलेट नहीं किया गया है। क्वारंटीन के लिए नारायणगढ़ में बाल्मीकि सभा भवन, वालिया धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, कश्यप धर्मशाला, गुर्जर धर्मशाला, रविदास धर्मशाला वार्ड 11, रविदास धर्मशाला वार्ड 5, गुरूद्वारा रातगढ़ साहिब यात्रा निवास हाल, हनुमान वाटिका, बजंरग भवन, आंबेडकर भवन, विश्वकर्मा भवन, शंकर सेवा समिति शिव मंदिर, रधुनाथ मंदिर पुरानी सब्जी मंडी, जाट धर्मशाला हुसैनी, राजकीय आईटीआई भवन भांरापुर, राजकीय कन्या कालेज बड़ागढ़ सहित करीब दो दर्जन संस्थानों में जरूरत पड़ने पर 1673 लोगों को रखा जा सकता है। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed