{"_id":"587205e54f1c1b1729ba7e10","slug":"handcuffs-for-unruly-flyers-inair-india-flights","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट्स में छेड़छाड़ से निपटने के लिए AI ने अपनाया ये अनोखा तरीका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट्स में छेड़छाड़ से निपटने के लिए AI ने अपनाया ये अनोखा तरीका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
हवाई यात्रा के दौरान लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान एयर इंडिया ने निमय तोड़ने वाले यात्रियों के लिए प्लास्टिक की हथकड़ी फ्लाइट में ही रखने का फैसला लिया है। इस नए नियम के मुताबिक, अगर कोई यात्री फ्लाइट में सवार अन्य यात्री के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता है तो उसके हाथों में प्लास्टिक की हथकड़ी डालकर उसे रोका जा सकता है।
एयर इंडिया के चेयरपर्सन अश्विनी लोहानी के मुताबिक द टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है, 'पहले सिर्फ इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ही इस तरह के इंतजाम रखते थे। अब डोमेस्टिक फ्लाइट्स में भी प्लास्टिक की हथकड़ियां होंगी। सभी प्लेन में प्लास्टिक की दो हथकड़ियां होंगी। हम इससे समझौता नहीं कर सकते।'
बताते चलें कि एयर इंडिया का यह फैसला ऐसे मौके पर लिया है जब दो जनवरी को मस्कट से दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आए है।

Trending Videos
लगातार हो रही हैं छेड़छाड़ की घटनाएं
एयर इंडिया
रिपोर्ट में सीनियर अधिकारी के मुताबिक कहा गया है कि इन दिनों हवाई यात्रा के दौरान छेड़छाड़ की लगातार घटनाएं हो रही है। पायलट्स एयर होस्टेस और यात्रियों के यौन उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को लैंडिंग के बाद कानून के हवाले कर देते हैं।'
एयर इंडिया के केबिन क्रू मैनुअल के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी यात्री को हथकड़ी लगाना आखिरी कदम है। ऐसा तब किया जाएगा जब चीजें बिल्कुल बेकाबू हो जाएं।
एयर इंडिया के केबिन क्रू मैनुअल के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी यात्री को हथकड़ी लगाना आखिरी कदम है। ऐसा तब किया जाएगा जब चीजें बिल्कुल बेकाबू हो जाएं।