फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Notice to private company on chaos spread at interview venue

Gujarat: इंटरव्यू स्थल में फैली अराजकता पर निजी कंपनी को नोटिस, 44 रिक्तियों के लिए पहुंचे थे 800 उम्मीदवार

Sun, 14 Jul 2024 03:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भरूच
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भरूच Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Jul 2024 03:23 AM IST
सार

गुजरात के भरूच में साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच मची अराजकता के कारण निजी कंपनी को नोटिस भेजा गया है। 44 रिक्तियों की भर्ती के लिए 800 उम्मीदवार पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Notice to private company on chaos spread at interview venue
Jobs - फोटो : Freepik

विस्तार

गुजरात के भरूच जिले में एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू स्थल में फैली अराजकता के बाद उसे नोटिस जारी किया गया है। 44 रिक्तियों के लिए निकाले गए इस विज्ञापन पर होटल पर लगभग 800 उम्मीदवार पहुंचे गए थे। उम्मीदवारों की विशाल कतार और धक्का-मुक्की का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्हें वीडियो में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश द्वार की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी संजय गोहिल ने कहा कि 9 जुलाई को कंपनी ने जिले के अंकलेश्वर के एक होटल में एक भर्ती अभियान चलाया था। वीडियो वायरल होने के बाद हमें घटना के बारे में पता चला। हमने कंपनी के प्लांट मैनेजर और एचआर मैनेजरों से बात की और 12 जुलाई को प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने रिक्तियों के संबंध में रोजगार कार्यालय को सूचना नहीं दी थी। जबकि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पहले से सूचित करना होता है।
विज्ञापन


12 लाख के पैकेज से आकर्षित थे उम्मीदवार
विज्ञापन देने वाली कंपनी थर्मैक्स लिमिटेड के कर्मचारी संबंध प्रमुख शैलेन्द्र सोमवंशी ने कहा कि 44 नौकरियों के लिए आवेदन जारी किया गया था। इसके लिए 12 लाख रुपये का पैकेज निर्धारित किया गया था। इससे आकर्षित होकर 970 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर काफी अधिक लोग पहुंच गए। इसके चलते कंपनी के कर्मचारियों को साक्षात्कार प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed