फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat news: More than a month since Tauktae hit Gujarat, power yet to be restored in Amreli s Shiyal Bet

गुजरात: चक्रवात ताउते से गुल हुई थी बिजली, डेढ़ माह बाद भी अंधेरे में इस गांव के लोग

Sat, 26 Jun 2021 07:29 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 07:29 AM IST
सार

गुजरात के अमरेली जिले के शियाल बेट में चक्रवात ताउते के तांडव से जो बिजली गुल हुई थी, वो अब तक बहाल नहीं हो सकी है। शियाल बेट के लोगों की जिंदगी अब भी अंधेरे में कट रही है।

विज्ञापन
Gujarat news: More than a month since Tauktae hit Gujarat, power yet to be restored in Amreli s Shiyal Bet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते ने गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में जमकर तबाही मचाई थी। चक्रवात के चलते कई लोगों की जान चली गई तो हजारों लोग बेघर हो गए थे। चक्रवात को तबाही मचाकर गुजरे डेढ़ महीना हो गया, लेकिन कई जगहों पर लोग अब भी उसकी मार से उबरे नहीं हैं। गुजरात के अमरेली जिले के छोटे से द्वीप शियाल बेट में चक्रवात ताउते के तांडव से जो बिजली गुल हुई थी, वो अब तक बहाल नहीं हो सकी है। शियाल बेट के लोगों की जिंदगी अब भी अंधेरे में कट रही है। 

विज्ञापन


चक्रवाती तूफान ताउते के सौराष्ट्र तट से टकराने और घरों, बिजली व संचार लाइनों को क्षतिग्रस्त करने के डेढ़ महीने बाद भी अमरेली जिले के पिपावाव बंदरगाह से थोड़ी दूर एक छोटे से द्वीप शियाल बेट के करीब 6,000 निवासी अंधेरे में जिंदगी की गुजर बसर करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


चक्रवात ताउते के चलते शियाल बेट द्वीप की बिजली आपूर्ति 17 मई को बाधित हो गई थी। चक्रवात में सबसे अधिक नुकसान अमरेली जिले में हुआ। अमरेली के करीब 620 से अधिक गांवों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा था। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) सौराष्ट, कच्छ और उत्तरी गुजरात में बिजली आपूर्ति करती है। पीजीवीसीएल ने बाकी के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन शियाल बेटे द्वीप पर रहने वाले 6000 से अधिक लोग अब भी अंधेरे में है। हालांकि, पीसीवीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू करने पर काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में नहीं पहुंच रहा पीने का पानी 

शियाल बेट ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच हमीर शियाल ने शुक्रवार को बताया कि बिजली आपूर्ति के बिना जीवन बहुत कठिन हो गया है। घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यहां के लोगों के पास बैटरी और सोलर पैनल हैं, लेकिन वे रात होने के बाद बमुश्किल दो घंटे तक टिक पाते हैं। उसके बाद पूरा द्वीप अंधेरे में डूब जाता है। ऐसा लगता है कि शाम होते ही नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाता है। बता दें कि हमीर की पत्नी भानु शियाल बेट की सरपंच हैं। 

शियाल बेट द्वीप अमरेली जिले के जाफराबाद तालुका में पड़ता है। व्यस्त पिपावाव बंदरगाह से शियाल बेट की हवाई दूरी सिर्फ 1.5 किलोमीटर है। बता दें कि शियाल बेट में उन जगहों में से एक है, जहां के लोगों ने वर्ष 2016 तक बिना बिजली के ही जिंदगी जी रहे है। 2016 में पहली वहां विधुतीकरण किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed