फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat govt announces Rs 50,000 for families of those who died of Covid

गुजरात सरकार का एलान: कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सार

कांग्रेस ने राज्य में कोरोना संक्रमण से तीन लाख से अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया जबकि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पेश किए गए आधिकारिक आंकड़े के अनुसार राज्य में 10 हजार 82 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Gujarat govt announces Rs 50,000 for families of those who died of Covid
कोरोना से मृत्यू (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मंगलवार को एलान किया कि सरकार कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को 50 हजार रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी। इसके लिए सरकार जिलेवार कमेटी का भी गठन करेगी। विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर सवाल उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने यह बयान दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने राज्य में कोरोना संक्रमण से तीन लाख से अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया जबकि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पेश किए गए आधिकारिक आंकड़े के अनुसार राज्य में 10 हजार 82 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


पटेल ने सदन में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें एक पत्र मिला है जिसके बाद सरकार ने मुआवजे का फैसला लिया है। राज्य सरकार केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार मुआवजे के लिए जिलेवार कमेटी का गठन करेगी। इसके बाद संक्रमण का शिकार हुए मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने बताया कि भारत में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की दर दूसरे देशों के मुकाबले कम रही। राज्य सरकार के तत्काल प्रबंधों के कारण गुजरात में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले मृत्युदर काफी कम रही।


इससे पहले राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा था कि सदन में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण से केवल 3,864 मौतें हुई है। इसपर स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यों ने नगर निगम क्षेत्रों में हुई मौतों का आंकड़ा नहीं मांगा था। राज्य में संक्रमण से कुल 10,082 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed