फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Assembly Elections 2018: Gujrat and Jharkhand bypoll

गुजरात और झारखंड की इन दो सीटों पर आज उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस दोनों की परीक्षा 

Thu, 20 Dec 2018 02:03 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 20 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: Gujrat and Jharkhand bypoll
गुजरात और झारखंड में उपचुनाव
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद गुरुवार को गुजरात और झारखंड की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है और ये उपचुनाव दोनों मुख्यमंत्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस के लिए भी यह इम्तेहान की घड़ी है जिसने हाल ही में तीन राज्यों में भाजपा को हराकर जबरदस्त वापसी की है। 
विज्ञापन


जसदण सीट से विधायक कुंवरजी बावलिया ने जुलाई में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण यह सीट खाली हुई थी। जबकि कोलेबिरा से विधायक झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को अयोग्य घोषित किये जाने के कारण यह सीट खाली हुई। चुनाव आयोग ने इन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 26 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन

विजय रूपाणी की परीक्षा

यह उपचुनाव एक तरह से गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के लिए परीक्षा होगी क्योंकि जसदण उनका ही गढ़ माना जाता है। आनंदी बेन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रुपाणी को राज्य की कमान सौंपी गई थी। वहीं सीएम रघुबर दास भी लंबे मंथन के बाद झारखंड का सीएम बनाया गया था। देखना है कि ये अपने कामकाज में कितने खरे उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झारखंड के कोलेबीरा विधानसभा सीट पर भाजपा, मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित झारखंड पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की ओर से बसंत सोरेंग, झारखंड पार्टी से मेनन एक्का और कांग्रेस से्् नमन विक्सेल कोंगाडी प्रमुख उम्मीदवार हैं। 


कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उसके उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया था। अयोग्य ठहराये गए विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इसे विपक्षी एकजुटता को गहरा धक्का बतया गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed