फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   a girl robs own house with help of her boyfriend in Rajkot Gujrat

बेटी ने बनवाई डुप्लीकेट चाभी, फिर अपने ही घर में बॉयफ्रेंड से करा दी लाखों की चोरी

Mon, 30 Nov 2020 08:50 PM IST
अनिल पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 30 Nov 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
a girl robs own house with help of her boyfriend in Rajkot Gujrat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के राजकोट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पीड़ित परिवार के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए। दरअसल, राजकोट के रेलवे नगर की रामेश्वर पार्क में रहने वाले एक शख्स के घर में करीब साढ़े सात लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि पीड़ित की बेटी ने ही डुप्लीकेट चाभी बनवाई थी। इसके बाद उसने अपने ही घर में बॉयफ्रेंड से लाखों की चोरी करा दी। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, राजकोट के रेलवे नगर की रामेश्वर पार्क सोसायटी में फ्रांसिस रहते हैं। 25 नवंबर को उनके घर से सोने के आभूषण और कैश समेत 7 लाख 34 हजार रुपये की चोरी हो गई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

मुंहबोली बहन को फंसाने का था प्लान

पीड़ित फ्रांसिस ने बताया कि वह 24 नवंबर को परिवार समेत एक रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गया था। उस दौरान वह अपने घर की चाभी मुंहबोली भांजी निलोफर को दे गया। 25 नवंबर को एक पड़ोसी ने निलोफर को घर का पिछला दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। निलोफर ने जब घर के अंदर पहुंची तो सारा सामान फैला मिला। जांच में पता चला कि घर से सोने के दो बिस्किट, सोने की एक चेन और 1 लाख 60 हजार रुपये कैश चोरी हो गया था। सारे सामान और कैश की कुल कीमत 7 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई। दरअसल, फ्रांसिस की बेटी को निलोफर को चाभी सौंपने की जानकारी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उसने वारदात को इस तरह अंजाम दिया, जिससे पूरा शक उसकी मुंहबोली बहन पर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को परिवार के सदस्यों पर ही शक हुआ। ऐसे में सबसे पहले निलोफर की जांच की गई, लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इस दौरान पुलिस को पता चला कि फ्रांसिस की बेटी शहर में ही पार्थ नाम के एक लड़के के साथ लिव-इन में रहती है। इसके अलावा वह जानती थी कि सोने के बिस्किट तिजोरी में कहां रखे हैं? इसके अलावा चोरी वाले दिन बेटी के बॉयफ्रेंड के सोसायटी में आने की जानकारी भी मिली। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो फ्रांसिस की बेटी ने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed