Gen Z का नया Work Formula: घर भी-ऑफिस भी, सिर्फ रिमोर्ट वर्क नहीं है पसंद, नई पीढ़ी आखिर चाहती क्या है?
गैलप की रिपोर्ट के मुताबिक, Gen Z सिर्फ रिमोट नहीं चाहते। नई पीढ़ी घर और ऑफिस दोनों से काम करने वाले मॉडल को ज्यादा पसंद करती है। वहीं दूसरी पीढ़ी की पसंद इससे काफी अलग है। आखिर जेन जी ऐसा वर्कप्लेस क्यों चाहते हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको लगता है कि जेन जी सिर्फ घर से काम करना (रिमोट वर्क) चाहते हैं, तो यह रिपोर्ट इस सोच को पूरी तरह से बदल देगी। अमेरिका की रिसर्च कंपनी गैलप की मई 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी बाकी सभी पीढ़ियों के मुकाबले पूरी तरह रिमोट वर्क सबसे कम पसंद करती है। उन्हें ऐसा काम पसंद है, जिसमें कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम करने का विकल्प मिले।
जेन जी की पसंद क्या है?
रिपोर्ट के अनुसार, रिमोर्ट वर्क करने की सुविधा रखने वाले सिर्फ 23% जेन जी कर्मी ही घर से काम करना चाहते है। वहीं, पुरानी पीढ़ियों में ये आंकड़ा 35% है। यानी Gen Z कह रही है 'पूरी तरह घर से नहीं, थोड़ा ऑफिस भी जरूरी है।'
हाइब्रिड वर्क क्यों है पहली पसंद?
जेन जी का मानना है कि हाइब्रिड वर्क उन्हें दोनों तरफ बैलेंस बनाने में मदद करता है। घर से काम करने पर समय बचता है और काम पर बेहतर फोकस मिलता है। ऑफिस जाने पर टीम से मिलने, सीखने और नेटवर्क बनाने का मौका मिलता है। यही वजह है कि हाइब्रिड वर्क इस पीढ़ी को सबसे ज्यादा पसंद है।
जेन जी ऑफिस क्यों जाना चाहते है?
रिपोर्ट बताती है कि हाइब्रिड वर्क करने वाले जेन जी कर्मचारियों में सबसे ज्यादा लोग चाहते हैं कि उनके बाकी सहकर्मी भी ऑफिस ज्यादा आएं। यानी अगर वे ऑफिस पहुंचें और वहां कोई टीममेट ही न मिले, तो ऑफिस आने का मकसद खत्म हो जाता है। जेन जी का मानना है कि आपस में मिलने से ही सॉफ्ट स्किल्स डेवलप होगी और नेटवर्किंग बढ़ेगी।
Millennials की सोच अलग क्यों है?
- Millennials (1981-1996 के बीच जन्मे लोग) रिमोर्ट वर्क को लेकर सबसे ज्यादा जुड़े हुए हैं।
- 41% Millennials ने कहा कि अगर उनसे रिमोट वर्क का विकल्प छीन लिया गया, तो वे नई नौकरी ढूंढ़ने तक के बारे में सोचेंगे। लगभग 49% Millennials मानते हैं कि वे घर से सबसे अच्छा काम करते हैं, जबकि 19% का कहना है कि ऑफिस में उनकी प्रोडक्टिविटी सबसे बेहतर रहती है।
Gen Z कहां सबसे अच्छा काम करते हैं?
- 37% का मानना है कि वे घर पर रहकर बेहतर काम करते हैं।
- 32% के मुताबिक ऑफिस में उनकी प्रोडक्टिविटी ज्यादा होती है।
- 31% ने माना कि उनके लिए जगह से ज्यादा काम मायने रखता है।
Gen Z रिमोट वर्क कम क्यों चाहती है?
1. Gen Z सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस करती है
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस करने वाली पीढ़ी है। जेन जी, जेन एक्स के मुकाबले लगभग दोगुना और बेबी बूमर्स के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा कहती है कि उन्होंने पिछले दिन का बड़ा हिस्सा अकेलेपन में बिताया। ऐसे में सिर्फ घर से काम करना उनके लिए सामाजिक जुड़ाव को और कम कर सकता है।
2. ऑफिस पहुंचकर भी लोग नहीं मिलते
करीब 66% हाइब्रिड जेन जी कर्मचारी कहते हैं कि उन्हें हर हफ्ते कुछ दिन ऑफिस आना जरूरी होता है, लेकिन वे खुद तय कर सकते हैं कि किस दिन आएंगे। इसके अलावा, Gen Z बाकी पीढ़ियों के मुकाबले लगभग दोगुनी संभावना के साथ कहती है कि उन्हें ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित तो किया जाता है, लेकिन मजबूर नहीं किया जाता। नतीजा यह होता है कि कई बार वे ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन उनके सहकर्मी किसी और दिन आते हैं। ऐसे में टीम के साथ बातचीत, सीखने और सहयोग का फायदा नहीं मिल पाता।
कंपनियों को क्या करना चाहिए?
- रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ हाइब्रिड पॉलिसी बना देना ही काफी नहीं है।
- टीम के लोग ऑफिस आएं जिससे आमने-सामने बातचीत की जा सके।
- मैनेजर कर्मचारी से बात करें कि वह किस माहौल में अच्छा काम करता है।
- टीम लेवल पर ऑफिस डे तय किए जाएं, ताकि ऑफिस खाली न रहे।