Emoji Dictionary: क्या आप भी इमोजी का अलग मतलब समझते हैं? जानिए Gen Z की नई भाषा
Gen Z ने कई इमोजी के पारंपरिक मतलब बदल दिए हैं। नई पीढ़ी इमोजी को अपनी डिजिटल भाषा की तरह इस्तेमाल करती है, जिससे बातचीत का अंदाज पूरी तरह बदल गया है। आईए जानते हैं कि जेन-जी के इमोजी का मतलब क्या होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपने किसी दोस्त को खुशी जताने के लिए ये 😊 इमोजी भेजा, लेकिन सामने वाले ने उसे तंज समझ लिया। या फिर किसी मजेदार बात पर आपको इस 😂 इमोजी की जगह इस 💀 इमोजी का जवाब मिले तो आप एक बार सोचेंगे जरूर। लेकिन आप परेशान न हों क्योंकि ये Gen Z की बदलती डिजिटल भाषा का कमाल है।
आज की नई पीढ़ी सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि इमोजी से भी अपनी बात कहती है। दिलचस्प बात यह है कि कई इमोजी के मतलब जो आप सोचते हैं, Gen Z उसे अपनी अलग नजर से देखते हैं। Gen Z बचपन से ही इमोजी के साथ बड़े हुए हैं। इसलिए उन्होंने इन्हें सिर्फ तस्वीरों की तरह नहीं, बल्कि अपनी रोजमर्रा की भाषा का हिस्सा बना लिया है। आज इमोजी उनके लिए मजाक करने, तंज कसने और बातचीत का तरीका बन चुके हैं।
यही वजह है कि जहां पुरानी पीढ़ियां अभी भी इमोजी को अपने पुराने मतलब से समझती हैं, वहीं Gen Z इन्हें बिल्कुल नए अंदाज में इस्तेमाल करते हैं। यानी इमोजी की इस नई दुनिया में Gen Z 'नेटिव स्पीकर' है। वहीं, बाकी लोग अभी भी इसकी नई भाषा सीख रहे हैं।
आइए जानते हैं Gen Z के लिए इमोजी का क्या मतलब है और आखिर क्यों बदल गई है इमोजी की यह नई भाषा...
अगर आपको लगता है कि 💀 (Skull) इमोजी सिर्फ मौत, डर या हैलोवीन से जुड़ा है, तो आपको बता दें कि Gen Z ने इस इमोजी को नया मतलब दे दिया। जेनजी किसी वायरल वीडियो, फनी मीम या मजेदार चैट पर 💀💀💀 भेजते हैं, ताकि यह दिखा सकें कि वह जोर-जोर से हंस रहे हैं।
जैसे 'मैं हंस-हंसकर मर गया' या 'ये इतनी फनी बात है कि कंट्रोल नहीं हो रहा।' किसी मजेदार वीडियो, मीम या जोक पर Gen Z अक्सर एक नहीं, बल्कि कई 💀💀💀 भेजते हैं, ताकि सामने वाले को समझ आ जाए कि बात कितनी मजेदार लगी।
अगर हंसी का लेवल और भी ज्यादा हो, तो 🪦 (Headstone) इमोजी भी जोड़ दिया जाता है। इसका मतलब भी यही होता है कि 'हंसी से मेरी हालत खराब हो गई।'
उदाहरण:
अगर किसी ने कोई बेहद मजेदार मीम भेजा, तो जवाब कुछ ऐसा हो सकता है-
'ये क्या भेज दिया! 💀💀💀'
या 'कल वाला एपिसोड देखा? 💀🪦'
2) 🤡 Clown Emoji: जब कोई खुद ही अपना मजाक बन जाए
Gen Z की डिजिटल भाषा में 🤡 (Clown Face) अब सिर्फ जोकर का चेहरा नहीं रहा। यह इमोजी उस समय इस्तेमाल होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी बात कह दे या ऐसा काम कर दे, जिससे वह खुद ही लोगों के बीच मजाक बन जाए।
उदाहरण:
'मैंने मोबाइल ढूंढने के लिए पूरे घर में तलाश की, जबकि वह मेरे हाथ में ही था।'
3) 😭Loudly Crying Face: आंसू नहीं, दिल भर आने वाली खुशी का इमोजी
अगर आपको लगता है कि 😭 (Loudly Crying Face) सिर्फ दुख या रोने का इशारा है, तो आप गलत हैं।
Gen Z की चैट में ये इमोजी तब नजर आता है, जब कोई चीज इतनी क्यूट, प्यारी, मजेदार या दिल छू लेने वाली हो कि उसे देखकर भावनाएं संभालना मुश्किल हो जाए। यानी यहां आंसू गम के नहीं, बल्कि खुशी, प्यार या हंसी के होते हैं। किसी दोस्त की बचपन की फोटो, किसी पालतू जानवर की प्यारी हरकत या किसी बेहद मजेदार वीडियो पर Gen Z अक्सर 😭 भेजते हैं।
उदाहरण:
"दादी ने मेरे लिए अपने हाथों से स्वेटर बुना है। 😭"
4) 😅 Grinning Face with Sweat: मुस्कान नहीं, 'सब ठीक है... लेकिन कुछ भी ठीक नहीं' वाला इमोजी
अगर आपको लगता है कि 😅 (Grinning Face with Sweat) का मतलब सिर्फ गर्मी, पसीना या हल्की घबराहट है, तो Gen Z ने इसका मतलब भी बदल दिया है।
Gen Z इस इमोजी का इस्तेमाल तब करते हैं, जब हालात तनाव भरे हों, लेकिन सामने वाले को यह दिखाना हो कि 'सब कंट्रोल में है... या कम से कम ऐसा दिख रहा है।' यह एक तरह का Sarcastic एक्सप्रेशन बन चुका है।
उदाहरण:
"डेडलाइन आज ही है और काम अभी बाकी है। 😅"
5) 👍 Thumbs Up: अब हर बार तारीफ नहीं, कई बार तंज का इशारा
अगर आपको लगता है कि 👍 (Thumbs Up) का मतलब हमेशा 'शाबाश', 'ठीक है' या 'ऑल द बेस्ट' होता है, तो Gen Z की चैट में इसका मतलब कुछ और भी हो सकता है।
पहले इस इमोजी का इस्तेमाल किसी बात पर सहमति जताने, तारीफ करने या 'ओके' कहने के लिए किया जाता था। लेकिन Gen Z अब इसे कई बार तंज, नाराजगी या 'ठीक है, जो करना है करो' वाले अंदाज में इस्तेमाल करती है।
उदाहरण:
'वाह... बहुत अच्छा किया... 👍'
6) 🙏 Folded Hands: नमस्ते नहीं, 'प्लीज' और 'थैंक यू' का भी इमोजी
अगर आपको लगता है कि 🙏 (Folded Hands) इमोजी का मतलब सिर्फ नमस्ते, या हाथ जोड़ना है, तो Gen Z इसे अलग अंदाज में इस्तेमाल करती है।
Gen Z की डिजिटल भाषा में 🙏 का इस्तेमाल अक्सर 'प्लीज, थैंक यू' या 'उम्मीद है ऐसा हो जाए' जैसे भाव जताने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
'उम्मीद है इस बार इंटरव्यू क्लियर हो जाएगा। 🙏'

7) 🔥 Fire Emoji: आग नहीं, 'सुपर कूल' और 'स्टाइलिश' होने का सिंबल
अगर आपको लगता है कि 🔥 (Fire) इमोजी सिर्फ आग लगने या गर्म चीजों के लिए इस्तेमाल होती है, तो सोशल मीडिया की दुनिया में इसका मतलब बिल्कुल अलग है।
Gen Z के लिए 🔥 का मतलब होता है 'कमाल', 'बहुत शानदार', 'स्टाइलिश' । जब किसी का लुक, ड्रेस, फोटो, डांस, परफॉर्मेंस या कोई आइडिया बहुत पसंद आता है, तो उसकी तारीफ में यह इमोजी भेजी जाती है।
उदाहरण:
'आज तुम्हारा आउटफिट कमाल लग रहा है। 🔥🔥🔥'
8) 👀 Eyes Emoji: अब सिर्फ 'घूरना' नहीं, 'कुछ बड़ा होने वाला है' का इशारा
अगर आपको लगता है कि 👀 (Eyes) इमोजी का मतलब सिर्फ किसी को घूरना या देखना है, तो Gen Z ने इसे भी नया अर्थ दे दिया है।
Gen Z के लिए 👀 का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई दिलचस्प खबर सामने आए, कोई बड़ा खुलासा होने वाला हो। यह इमोजी उत्सुकता, दिलचस्पी और एक्साइटमेंट दिखाने का तरीका बन चुकी है। हालांकि पहले इसका इस्तेमाल किसी अजीब चीज पर शक जताने या 'साइड-आई' देने के लिए भी होता था।
उदाहरण:
'मेरे पास एक बड़ी खबर है... 👀'
9) 🙃 Upside-Down Face: उल्टी मुस्कान नहीं, 'आज तो दिन ही खराब है' वाला इमोजी
अगर आपको लगता है कि 🙃 (Upside-Down Face) सिर्फ उल्टा स्माइली है, तो Gen Z की चैट में इसका मतलब कुछ और ही है।
Gen Z इस इमोजी का इस्तेमाल तब करती है, जब कोई काम बिगड़ जाए, किस्मत साथ न दे या पूरा दिन खराब निकल रहा हो। यानी बाहर से मुस्कुराने की कोशिश, लेकिन अंदर से हालत बिल्कुल उलट हो। पहले Millennials इसे मजाक, हल्के व्यंग्य या अजीब स्थिति दिखाने के लिए इस्तेमाल करते थे।
उदाहरण:
'अलार्म नहीं बजा और ऑफिस लेट पहुंचे। 🙃'
10) ⏳ Hourglass Emoji: अब समय नहीं, 'परफेक्ट फिगर' का सिंबल
अगर आपको लगता है कि ⏳ (Hourglass) इमोजी सिर्फ समय खत्म होने या इंतजार का संकेत देती है, तो Gen Z की डिजिटल भाषा में इसका मतलब पूरी तरह बदल चुका है।
Gen Z इस इमोजी का इस्तेमाल अक्सर आकर्षक लुक, फिट बॉडी या 'आवरग्लास फिगर' की तारीफ करने के लिए करती है।
उदाहरण:
'तुम्हारा फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन... ⏳'
11) 👁️👄👁️ Emoji Combination: हैरानी का नया Gen Z रिएक्शन
अगर आपको 👁️👄👁️ सिर्फ आंखों और मुंह का कॉम्बिनेशन लगता है, तो Gen Z की दुनिया में यह सबसे पॉपुलर 'शॉक रिएक्शन' में से एक है।
Gen Z इस इमोजी कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल तब करती है, जब कोई खबर, खुलासा या घटना इतनी चौंकाने वाली हो कि कुछ पल के लिए बोलती ही बंद हो जाए। पहले लोग हैरानी जताने के लिए 😲 या 😮 जैसे इमोजी भेजते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर 👁️👄👁️ ज्यादा ट्रेंड में है। यह ऐसे चेहरे को दिखाता है, जिसकी आंखें खुली रह गई हैं और मुंह भी हैरानी में खुला है।
उदाहरण:
'क्या... सच में उसने नौकरी छोड़ दी? 👁️👄👁️'
12) 😗 Kissing Face: अब Kiss नहीं, 'ओके' और 'अच्छा लगा' वाला इमोजी
अगर आपको लगता है कि 😗 (Kissing Face) इमोजी सिर्फ प्यार या किस भेजने के लिए होती है, तो Gen Z इसे बिल्कुल अलग तरीके से इस्तेमाल करती है।
Gen Z की डिजिटल भाषा में 😗 का मतलब अक्सर 'ठीक है', 'डन', 'अच्छा आइडिया है' या 'वाह, बढ़िया!' होता है।
उदाहरण:
'शाम 6 बजे मिलते हैं। 😗'
13) ❤️ Heart Emoji: अब सिर्फ प्यार नहीं, 'न' कहने का भी नया अंदाज
अगर आपको लगता है कि ❤️ (Heart) इमोजी का मतलब हमेशा प्यार, अपनापन या रोमांस होता है, तो Gen Z ने इसके इस्तेमाल का तरीका भी बदल दिया है।
Gen Z की लिए❤️ सिर्फ प्यार जताने के लिए नहीं, बल्कि किसी बात को नरम अंदाज में कहने के लिए भी इस्तेमाल होती है। खासकर सोशल मीडिया पर लोग किसी सख्त जवाब या इनकार के साथ ❤️ जोड़ देते हैं, ताकि बात कम रूखी लगे।
उदाहरण:
'क्या आज छुट्टी मिल सकती है? Not today ❤️'
14) 💅 Nail Polish: अब सिर्फ नेल पॉलिश नहीं, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता' वाला एटीट्यूड
अगर आपको लगता है कि 💅 (Nail Polish) इमोजी सिर्फ ब्यूटी या मेकअप से जुड़ी है, तो Gen Z ने इसका मतलब पूरी तरह बदल दिया है।💅 का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई व्यक्ति बेफिक्र, आत्मविश्वासी और थोड़ा सैसी (Sassy) अंदाज दिखाना चाहता है।
उदाहरण:
'अपनी बात कह दी... अब जिसे जो समझना है, समझे। 💅'

अगर आपको लगता है कि 🤌 (Pinched Fingers) सिर्फ हाथ का एक इशारा है, तो Gen Z की डिजिटल भाषा में इसका मतलब है- 'वाह... क्या बात है!' या 'एकदम परफेक्ट!'
उदाहरण:
'आज का पास्ता... 🤌'