{"_id":"66a5be8c28ea3d88e908b278","slug":"trendy-eye-makeup-looks-with-colour-eye-lens-combination-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trendy Eye Makeup: रंगीन लेंस के साथ करें सही आई मेकअप का चुनाव, तभी लुक दिखेगा खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Eye Makeup: रंगीन लेंस के साथ करें सही आई मेकअप का चुनाव, तभी लुक दिखेगा खूबसूरत
Sun, 28 Jul 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:14 AM IST
सार
रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस आपकी आंखों की खूबसूरती तो बढ़ा सकते हैं, लेकिन जरूरी है कि आप इसके साथ सही मेकअप करें।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
विस्तार
वंदना त्यागी
रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस आपकी आंखों की खूबसूरती तो बढ़ा सकते हैं, लेकिन जरूरी है कि आप इसके साथ सही मेकअप करें। ग्लैमरस दिखना हर किसी को पसंद होता है, जिसके लिए महिलाएं कलर्ड कॉन्टैक्ट लेंस या कॉस्मेटिक कॉन्टेक्ट लेंस का उपयोग करती हैं। बाजार में आजकल ब्लू, हेजल, ग्रीन, ग्रे और ब्राउन कलर के कॉन्टैक्ट लेंस मिलने लगे हैं।
इन खूबसूरत लेंसेस ने मेकअप उद्योग में एक क्रांति-सी ला दी है, क्योंकि इनकी मदद से आप अपनी आंखों को किसी भी रंग में रंग सकती हैं। बहुत-सी महिलाएं अक्सर स्टाइलिश लुक पाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाती हैं, लेकिन इसके साथ ही जरूरी है सही मेकअप करना, वो भी लेंस के कलर के हिसाब से, ताकि आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखें।
ब्लू की बात निराली
अगर आप किसी पार्टी में ब्लू कलर का लेंस लगा रही हैं तो अपने बालों का कलर लाइट गोल्डन या ब्राउन रखें और लाइट मेकअप करें। फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं पर ब्लू लेंस अच्छे लगते हैं और स्मोकी आई मेकअप उसे क्लासी बना देता है, जो मेकअप को कंप्लीट तो करता ही है, नाइट पार्टी में आपको ग्लैमरस लुक भी देता है।
विज्ञापन
हेजल में जंचेंगी आप
इस कलर का लेंस लगभग सभी स्किन टोन पर जंचता है। अगर आप किसी अवसर पर यह लेंस लगा रही हैं तो आपका आई शैडो पिंक के साथ गोल्डन टच लिए होना चाहिए, जो कि काफी यूनिक और क्लासी लुक देगा। वहीं, आपका ओवरल मेकअप भी लाइट और नेचुरल होना चाहिए, जिसके साथ नेचुरल डार्क पीच लिप शेड्स आपको भीड़ में खास बना देंगे।
ग्रे तो लाजवाब है
अगर आपने ग्रे कलर के कॉन्टैक्ट लेंस लगाए हैं तो आपको पीच कलर का आई मेकअप करना चाहिए। साथ ही फेस मेकअप भी लाइट करना चाहिए, क्योंकि ग्रे कलर कॉन्टैक्ट लेंस का अंडरटोन ब्लू होता है। इस लेंस को लगाने के बाद आपको अपने मेकअप का खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि यह केवल कुछ ही स्किन टोन पर सूट करता है।
ग्रीन का कमाल
अगर आप इसे पहली बार ट्राई कर रही हैं और आपका स्किन टोन सामान्य है तो मेकअप ब्राइट होना चाहिए। इस लेंस के साथ ब्राइट कलर का मेकअप सही लगता है और आप खुद को मेकअप तथा लेंस के साथ अच्छा महसूस करती हैं।
ब्राउन सबको भाए
ये महिलाओं की पहली पसंद होते हैं। इस कलर के लेंस के साथ आपको डार्क कलर का मेकअप करना चाहिए, क्योंकि यह आपको एक बोल्ड लुक देता है। नेचुरल लिप शेड्स के साथ एक बोल्ड ऑउटफिट ओवरऑल लुक को कंप्लीट करते हुए आपको आत्मविश्वास से लबरेज करता है।
वाटर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट
मेकअप आर्टिस्ट, दीपिका साहा का कहना है कि कॉन्टैक्ट लेंस को छूने से पहले अपने हाथों को साफ करें और मेकअप करने से पहले ही लेंस लगा लें। साथ ही मेकअप रिमूव करने से पहले इसे हटा दें। जहां तक रंगों की बात है तो कॉन्टैक्ट लेंसेस कई कलर्स में आते हैं, लेकिन भूरे रंग के आई लेंस हर तरह की स्किन टोन पर जंचते हैं। आप हर तरह की पार्टी में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आपके मेकअप को बढ़ावा देगा। आई लेंसेस सिलिकॉन हाइड्रोजेल से बने होते हैं, जो ऑक्सीजन को आपकी आंखों में जाने देते हैं। यह सिलिकॉन पॉलिमर्स हाइड्रोफोबिक होते हैं, जिसका मतलब है कि यह वाटर को हटाते हैं और ऑयल को आकर्षित करते हैं। इसलिए मेकअप करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आप वाटर बेस्ड मेकअप प्रॉडक्ट ही चुनें, न कि आयल बेस्ड मेकअप प्रॉडक्ट।