{"_id":"f48bf7ca-3792-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"so-many-options-in-resort-wear-market-rocky-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकल्पों से भरा है रिसॉर्ट कपड़ों का बाजार : रॉकी एस","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
विकल्पों से भरा है रिसॉर्ट कपड़ों का बाजार : रॉकी एस
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Mon, 26 Nov 2012 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन डिजायनर रॉकी एस को लगता है कि भारतीय बाजार में रिसोर्ट कपड़ों के लिए बहुत संभावना है। वह कहते हैं कि गोवा में भारतीय रिसोर्ट फैशन वीक का आयोजन लोगों के लिए एक सकारात्मक बदलाव है। इस फैशन मेले के दूसरे संस्करण का आयोजन 28 नवंबर से गोवा के प्रसिद्ध कंडोलिम समुद्र तट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
रॉकी ने इस बारे में बताया, "यह बड़ी प्रदर्शनी होगी और लोगों के लिए ज्यादा विकल्प होंगे। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मेरे संग्रह भी लोगों को आकर्षित करेंगे।" रॉकी चार दिनों तक चलने वाले फैशन वीक में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
रॉकी बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों समेत तर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन के लिए भी कपड़े डिजाइन कर चुके हैं। इस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस हिल्टन भी गोवा आ सकती हैं।
विज्ञापन
रॉकी ने इस प्रदर्शनी के लिए कपड़ों की खास रेंज तैयार की है जिसको लेकर उनका मानना है कि इन्हें पहनकर महिलाएं युवा और खूबसूरत महसूस करेंगी। उन्होंने क्रेप, टफेटा, जोरजेट, शिफॉन कपड़ों पर कोर्ड वर्क, एन्टिक कुंदन और रेशम का शानदार प्रयोग किया है।