फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   anushka sharma at london fashion week

नीले लिबास में कुछ अलग दिखीं अनुष्का

Fri, 19 Sep 2014 10:33 AM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma at london fashion week

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फैशन जगत में काफी सक्रिय हैं। लंदन फैशन वीक में अनुष्का शिरकत करने पहुंची हैं।

विज्ञापन


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंदन फैशन वीक के दौरान भव्य फैशन ब्रांड बरबेरी के वसंत-ग्रीष्म 2015 संग्रह की प्रदर्शनी में विशेष अतिथि के रूप में नजर आईं। लंदन के बीएफसी कोर्टयार्ड में सोमवार को आयोजित फैशन शो में अनुष्का अगली पंक्ति में बैठी दिखाई दीं।

अनुष्का के प्रबंधक ने दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठी हुए उनकी तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, "लंदन फैशन वीक में बरबेरी के अंतिम चरण में पहली पंक्ति में बैठी अनुष्का शर्मा।"

विज्ञापन

बरबेरी की पोशाक में छा गईं अनुष्का

anushka sharma at london fashion week

अनुष्का ने इस अवसर पर खास बरबेरी प्रोरसम पोशाक पहनी थी। किनारे से कटी हुई गहरे नीले रंग की पोशाक के साथ पतली सी बेल्ट और छापेदार स्कार्फ में अनुष्का कमाल लग रही थीं।​​

इसके अलावा, अनुष्का ने अपना मेकअप न्यूड और ग्लॉसी रखा था जो इस पोशाक के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था।

अनुष्का जल्द ही अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' में दिखाई देंगी। वह इस समय निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिग भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed