फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   designer shantanu & nikhil showcases S&N safari chic collection in lakme fashion week 2021

डिजाइनर ब्रदर शांतनु एंड निखिल ने लैक्मे फैशन वीक में उतारा सफारी कलेक्शन

Thu, 18 Mar 2021 11:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Mar 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
designer shantanu & nikhil showcases S&N safari chic collection in lakme fashion week 2021
फैशन डिजाइनर शांतनु एंड निखिल ब्रदर - फोटो : अमर उजाला

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया और लैक्मे फैशन वीक संयुक्त रूप से फैशन शो का आयोजन कर रही है। जो कि 16-21 मार्च तक चलेगा। डिजिटल रूप से हो रहे इस फैशन वीक के दूसरे दिन डिजाइनर ब्रदर शांतनु एंड निखिल ने अपने कलेक्शन S&N सफारी को दिखाया। जिसमे चिक, कैजुअल कलेक्शन देखने को मिला।

विज्ञापन

designer shantanu & nikhil showcases S&N safari chic collection in lakme fashion week 2021
S&N सफारी कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

शांतनु एंड निखिल के S&N के सफारी कलेक्शन ने एक साल पूरे कर लिए हैं। जिसमे भूरे और इससे मिलते-जुलते रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इस कलेक्शन में महिला और पुरुषों के लिए लगभग सारे तरीके के यूनिक स्टाइल को जोड़ा गया है। फिर वो चाहे महिलाओं के लिए एस्मेट्रिक डिजाइन कुर्ता हो या फिर क्रॉप जैकेट। वहीं पुरुषों के लिए ओपन कट शेरवानी और स्ट्रक्चर्ड शर्ट शामिल है। जिसकी डिजाइन नेहरू डिजाइन और डिटेल के साथ बनाई गई है। इसके साथ ही कैजुअल कूल लुक में स्नीकर, शार्ट्स और टीशर्ट भी इसमे शामिल की गई है। जो फैशन परस्त लोगों को बेशक पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांतनु एंड निखिल ब्रदर्स का कहना है कि S&N के एक साल के सफर के बाद अब सफारी कलेक्शन पेश किया गया है। जो ब्रांड के कूल, कैजुअल और उत्सव वाले मूड को ही दिखा रहा है। वहीं लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई के संयुक्त रूप से डिजिटली फैशन वीक की शुरूआत करने पर दूसरे डिजाइनरों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद हमे नए तरीके खोजने पड़ेंगे। इंडस्ट्री में एक दूसरे का सहयोग जरूरी है। ऐसे में दो संस्थान एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक एक साथ नए तरीके से फिजिटल फैशन वीक की शुरूआत कर रहे हैं। जो भविष्य में नए मौकों और मार्केट को खोलने में मदद करेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed