फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips to prevent wrinkles

झुर्रियों से चाहिए छुटकारा, आजमाएं ये उपाय

Fri, 05 Dec 2014 11:33 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
tips to prevent wrinkles

कहते हैं अगर त्वचा की शुरू से ही सही देखभाल की जाए, तो बढ़ती उम्र का असर जल्दी नहीं दिखता। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रंजन उपाध्याय बताते हैं कि एक निश्चित समय के बाद आपकी त्वचा पर्याप्त प्राकृतिक तेल नहीं बना पाती है, जिससे त्वचा शुष्क होने लगती है।

विज्ञापन


इसके अलावा त्वचा में कोलाजन और एलास्टिन का उत्पादन भी कम होने लगता है, जो त्वचा की कोमलता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं।
विज्ञापन


उम्रदराज त्वचा पर इसका असर जल्दी और साफ दिखता है। अगर समय रहते त्वचा की सही तरीके से देखभाल की जाए, तो चेहरे पर झुर्रियां देर से आती हैं।

बेशक त्वचा में परिवर्तन उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली और त्वचा की अच्छी देखभाल के तरीके अपनाकर परिवर्तन की इस प्रक्रिया को आप कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉइस्चराइजर को न भूलें

tips to prevent wrinkles

18-25 की उम्र में भले ही आप दिनभर बिना मॉइस्चराइजर के भी रह जाती होंगी, लेकिन चालीस की उम्र में आपकी यह लापरवाही त्वचा को बेजान बना सकती है।

अगर आपकी त्वचा शुष्क है, तो इसे नियमित रूप से मॉइस्चराइज कीजिए। जरूरत हो, तो चिकित्सीय सलाह भी लें। न्यूट्रल पीएच बैलेंस वाले साबुन या बॉडी वॉश उपयोग में लाएं, क्योंकि शुष्क त्वचा पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां सामने आने की आशंका ज्यादा होती हैं।

क्लींजिंग और टोनिंग

tips to prevent wrinkles

आपकी उम्र चाहे जो भी हो, त्वचा की देखभाल हर उम्र में जरूरी है। क्लींजिंग और टोनिंग आपकी त्वचा को रोजाना के प्रदूषण और धूल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे रोमछिद्र साफ रहते हैं। यह त्वचा को नम रखने के लिए भी बहुत जरूरी है।

आपकी त्वचा यदि तैलीय है, तो वाटर बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। कम-से-कम 30 एसपीएफ वाले सनब्लॉक क्रीम हर चार घंटे पर लगाएं। सनब्लॉक के इस्तेमाल से पिग्मेंटेशन से भी सुरक्षा होती है, जो बढ़ती उम्र की त्वचा की एक आम समस्या होती है।

त्वचा को नरिश करने के लिए कोई नाइट क्रीम लगाएं। इससे त्वचा की कोमलता बरकरार रहती है।

हाथ और पैर की देखभाल
चेहरे के साथ-साथ गर्दन और हाथ-पैरों की भी देखभाल करें। इसके लिए क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। एडि़यों को मुलायम रखने के लिए पैरों में रोजाना फूट क्रीम लगाएं।

नेचुरल मास्क
त्वचा पर शहदयुक्त फेस पैक, मिल्क क्रीम, केले का गूदा, दही आदि का इस्तेमाल हाइड्रेटिंग फेस मास्क का काम करता है। इन चीजों को त्वचा पर बराबर मात्रा में लगाते रहें। खाने में फल और हरी साग-सब्जियों को शामिल करें। यदि आप बढ़ती उम्र के साथ अच्छा दिखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से योग-ध्यान करें। तनाव से दूर रहें। इसके साथ ही व्यायाम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed