फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   tips for summer skin problems

मुंहासे हों या सनबर्न, गर्मियों में बहुत असरदार हैं ये उपाय

Sat, 04 Apr 2015 12:21 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
tips for summer skin problems

गर्मियों में त्वचा काफी नाजुक और संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में त्वचा के प्रति थोड़ी-सी भी लापरवाही आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकती है। इस मौसम में होने वाली आम समस्या है- सनबर्न, टैनिंग, डिहाइड्रेशन आदि। त्वचा को इससे कैसे बचाएं, बता रहे हैं स्किन अलाइव क्लीनिक्स के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चिरंजीव छाबड़ाः

विज्ञापन


न होने दें नमी की कमी
लगातार पसीना आने से हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसकी पूर्ति के लिए अगर पर्याप्त मात्रा में लिक्विड न लें, तो त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
विज्ञापन


होंठ फटने लगते हैं। इससे बचने के लिए खूब सारा पानी पिएं। तरबूज, खीरा जैसे फल शरीर और त्वचा के लिए बेहद उपयुक्त होते हैं, क्योंकि इनमें खूब सारा पानी होता है। आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो आप डीप हाइड्रेटिंग ट्रीटमेंट ले सकती हैं, जैसे- हाइड्रेटिंग इलेक्ट्रोपोरेशन थेरेपी और ऑक्सीजन थेरेपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनबर्न के लिए एलोवेरा

tips for summer skin problems

गर्मियों की धूप ज्‍यादा तीखी होती है। सूरज के सीधे संपर्क में आने से त्वचा छिल जाती है, जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते और निशान उभर जाते हैं, जिनमें जलन महसूस होती है। इससे बचने के लिए, जहां तक हो सके धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।

इसके साथ ही त्वचा पर नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाना न भूलें। अपने चेहरे, गर्दन और बांहों पर बाहर निकलने से 20 मिनट पहले सनब्लॉक क्रीम लगाएं। त्वचा की सुरक्षा के लिए हर चार घंटे के अंतराल पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं।

अगर आपकी त्‍वचा ज्यादा संवेदनशील है, तो दिन के समय में शरीर को जहां तक हो सके ढंककर ही बाहर निकलें और कॉटन के कपड़े पहनें। इन दिनों एलोवेरा जेल का फेस पैक इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। टमाटर भी चेहरे और हाथों पर रगड़ सकती हैं।

अगर त्‍वचा पर टैनिंग हो, तो हर समय 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना और इसे बार-बार लगाते रहना जरूरी होता है। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे रोकने के लिए धूप के चश्मे लगाना भी जरूरी होता है।

मुंहासों की छुट्टी

tips for summer skin problems

धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और भीतर से गर्मी बढ़ने पर बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो मुंहासों का कारण होते हैं। इससे बचने के लिए त्वचा को हमेशा साफ रखें। त्वचा के रोमछिद्र बंद न हों, इसके लिए स्किन क्लींजर का इस्तेमाल करें। डॉक्टर की सलाह पर एंटी-बैक्टीरियल फेस वाॅश का इस्तेमाल करें। रात में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर का लेप लगाएं।

गर्मी का मौसम बहुत तरह के बैक्टीरिया और वायरस के लिए अनुकूल होता है। जो लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं या भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं, उन्हें बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा होता है। इस स्थिति में यदि आप अपने चेहरे को बार-बार हाथ्‍ा से छूएंगी, तो संक्रमण की चपेट में आ सकती हैं।

इस संक्रमण की वजह से त्‍वचा पर खुजली वाले चकत्ते, छाले या कील-मुंहासे हो जाते हैं। इसलिए अपने हाथ को बार-बार धोने और साफ रखने की कोशिश करें। अपने साथ हैंडवॉश या हैंड सैनिटाइजर रखें। उंगलियों से चेहरे को बार-बार छूने की आदत छोड़ दें। चेहरे को भी साफ रखें। संक्रमण प्रभावित त्वचा पर बर्फ रगड़ें, इससे जलन कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed