{"_id":"59b50eac4f1c1be87f8b585d","slug":"tips-for-pink-and-rosy-lips-with-coriander","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हरा धनिया देगा आपको मुलायम और गुलाबी होंठ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
अब हरा धनिया देगा आपको मुलायम और गुलाबी होंठ
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Sep 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खूबसूरत गुलाबी होंठ की चाहत किसे नहीं होती लेकिन बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जिनकी ये चाहत पूरी हो पाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आपके होंठ नैचुरल रूप से गुलाबी हो जाएं तो इस बार फ्रिज से निकाल कर हरे धनिये से बना लेप ट्राई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
एंटी बैक्टिरियल एजेंट है धनिया
पिंक लिप्स पाने का सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है हरा धनिया। धनिया एक अच्छा एंटी बैक्टिरियल एजेंट है, वहीं गुलाब जल एक क्लींजर के रूप में काम करता है। इन दोनों की मदद से आप अपने होठों को गुलाबी बना सकती हैं।
विज्ञापन
यूं बनाएं पेस्ट
हरे धनिये की कुछ पत्तियां लें। इनमें गुलाब जल मिलाकर पीस लें। धनिया पत्तियों में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर इनको अच्छी तरह से पीस लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को होंठों पर लगाकर 10 मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें। होंठों को गुनगुने पानी से धो लें। इस घरेलू उपाय से कुछ ही दिनों में आपके होठ मुलायम और गुलाबी होने लगेंगे।
