{"_id":"ecdf7a20825ba7e4e3ece1a30d93e5e8","slug":"suntan-lotion-failing-protection-tests-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनटैन लोशन का इस्तेमाल बचा सकता है इस खतरे से!","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सनटैन लोशन का इस्तेमाल बचा सकता है इस खतरे से!
Updated Fri, 15 May 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने वाले संगठन विच? ने कहा है ब्रिटेन के दो ब्रांडेड सनटैन लोशन धूप से उतनी सुरक्षा नहीं देते हैं जितना कि वे दावा करते हैं।
विज्ञापन
विच? ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे ऐसे लोशन न खरीदे जिसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर 30 का दावा किया जाता है।
इनमें से एक लोशन, बूट्स नाम की कंपनी बनाती है जबकि दूसरा हवाइयन ट्रॉपिक ब्रांड के तहत बेचा जाता है।
कितनी प्रभावकारी
हालांकि दोनों कंपनियों ने विच? के दावे को खारिज किया है और उन्होंने कहा है कि उनके सनटैन लोशन पूरी तरह प्रभावी हैं।
विच? ने अपनी पत्रिका के ताजा अंक में कहा है कि सोलटैन प्रोटेक्ट ऐंड मॉयश्चराइज़ लोशन (एसपी30) और हवाइयन ट्रॉपिक सिल्क हाइड्रेशन लोशन (एसपी30) को त्वचा को जितनी सुरक्षा देनी चाहिए उसके मुक़ाबले महज दो-तिहाई सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन
एसपीएफ आंकड़े सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट बी (यूवीबी) किरणों से सुरक्षा देने के स्तर को आंकते हैं।
दोनों लोशन अल्ट्रावॉयलेट ए किरणों के परीक्षण में सफल रहे।
'संतोषजनक'
विच? ने ब्रिटिश स्टैंडर्ड टेस्ट का इस्तेमाल कर दूसरे 11 सनस्क्रीन लोशनों का परीक्षण किया जो संतोषजनक पाए गए।
इस संगठन ने कहा कि कंपनियों को अपने सनटैन लोशन में सुधार लाना चाहिए ताकि वेण् ज्यादा सुरक्षा दे सकें।