फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Skin Care tips vitiligo symptoms and treatment in hindi

Skin Care: त्वचा के रंग में हो रहा है बदलाव तो संभल जाएं, ये हो सकता है 'विटिलिगो' का संकेत

Wed, 17 Jul 2024 10:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 17 Jul 2024 10:55 AM IST
सार

अगर आप अपनी त्वचा में किसी भी तरह का रंग परिवर्तन महसूस कर रही हैं तो इस पर फौरन ध्यान दें, क्योंकि यह ‘विटिलिगो’ का संकेत हो सकता है। 

विज्ञापन
Skin Care tips vitiligo symptoms and treatment in hindi
ये हो सकता है 'विटिलिगो' का संकेत - फोटो : iStock

विस्तार


विज्ञापन
प्रज्ञा पाण्डेय

अगर आप अपनी त्वचा में किसी भी तरह का रंग परिवर्तन महसूस कर रही हैं तो इस पर फौरन ध्यान दें, क्योंकि यह ‘विटिलिगो’ का संकेत हो सकता है। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा, जिनकी त्वचा सफेद होने लगती है। असल में, इसे चिकित्सा की भाषा में ‘विटिलिगो’ कहा जाता है। यूं तो यह समस्या व्यक्ति की सेहत पर कोई बुरा असर नहीं डालती, लेकिन जो इसे स्वीकार नहीं कर पाते हैं, उन्हें यह मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी हद तक परेशान करती है। ऐसे में विटिलिगो क्यों होती है और इसके फैलने पर क्या करना चाहिए, इन सवालों के जवाब आपको जानने जरूरी हैं।

क्या है यह बीमारी

शरीर पर होने वाले सफेद दाग को चिकित्सा की भाषा में विटिलिगो कहा जाता है। विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें त्वचा का रंग हल्का पड़ने लगता है या सफेद हो जाता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण रंग उत्पादन करने वाली कोशिकाएं मर जाती हैं। स्व-प्रतिरक्षित रोग (ऑटो इम्यून डिजीज), जैसे कि थायरॉयड रोग या टाइप 1 डायबिटीज के कारण भी त्वचा के रंग में बदलाव देखा जाता है। 
विज्ञापन


त्वचा के अधिक धूप में आने, तनाव या केमिकल्स के संपर्क में आने से भी यह परेशानी दिखाई देती है। इसके अलावा विटिलिगो के जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं। इस रोग में मरीज के शरीर के लगभग सभी अंगों पर सफेद धब्बे होते हैं, जो ज्यादातर पैरों, चेहरे और हाथों पर दिखते हैं। विटिलिगो यानी सफेद दाग त्वचा संबंधी बीमारियों में से एक बीमारी है, जो खून से संबंधित एलर्जी, गलत खान-पान और स्किन इन्फेक्शन के कारण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षणों की पहचान

विटिलिगो की शुरुआत आम होती है। यह प्रायः शरीर में खुजली से शुरू होती है। इसके बाद शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर सफेद रंग के छोटे या बड़े दाग दिखने लगते हैं। आमतौर पर ये दाग मरीज को किसी भी तरह से तकलीफ नहीं पहुंचाते, लेकिन कई बार इनकी वजह से दूसरे लोग इस बीमारी से पीड़ित मरीजों से डरने लगते हैं। 

लोगों के ऐसे बर्ताव से मरीज में तनाव और हीनभावना पैदा हो जाती है, जो उसे मानसिक हानि पहुंचाती है। त्वचा का रंग फीका पड़ना विटिलिगो का मुख्य लक्षण है। इसके अलावा ढेर सारे मामलों में मुंह के अंदर के टिशू का रंग बदलना, गर्दन पर सफेद दाग, पीठ पर सफेद दाग और आंखों के रेटिना की अंदर की परत का रंग फीका पड़ना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

मेलानोसाइट्स है मुख्य वजह

 त्वचा में सफेद दाग बनने के कई कारण हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि त्वचा में सफेद दाग तब बनते हैं, जब किसी व्यक्ति के शरीर में रंग उत्पादन करने वाली कोशिकाएं (मेलानोसाइट्स) अपना काम करना बंद कर देती हैं। ये कोशिकाएं हमारे बाल, त्वचा, होंठ आदि को रंग प्रदान करती हैं, जिससे हमारा व्यक्तित्व निखर कर समाने आता है।


जल्दी इलाज करना है जरूरी

इस मामले में डॉ. सीमा रानी, प्रोफेसर, त्वचा विज्ञान विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली का कहना है कि, विटिलिगो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। 10 से 20 प्रतिशत मामलों में यह बीमारी पारिवारिक होती है। यह बीमारी केवल त्वचा को प्रभावित करती है। यह अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है, जैसे कि थायरॉयड, एनीमिया आदि। अन्य एटीऑलोजिकल कारक, जैसे कि कुछ एलर्जी, विशेष रूप से सौंदर्य प्रसाधन, हेयर डाई, रंग एजेंट, गोंद त्वचा में मेलेनिन वर्णक को नष्ट कर सकते हैं, जिससे विटिलिगो जैसे घाव या रासायनिक ल्यूकोडर्मा का विकास हो सकता है। वहीं, कुछ कारक प्रसार का कारण बनते हैं, जिनमें पोषण की कमी, विशेष रूप से विटामिन बी 12, विटामिन डी, एनीमिया, खुजली आदि। कुछ मामलों में तनाव भी इसका कारण बनता है। इन मामलों में दवाएं और सर्जरी, दोनों हो सकती हैं और जल्दी इलाज शुरू कराने से बेहतर नतीजे मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed