स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। स्किन की चमक और ग्लो को बरकरार रखने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन घरेलू उपायों को करने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और त्वचा में निखार आएगा। आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का निखार भी गायब होने लगता है। निखार को वापस लाने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं, परंतु कई बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। आइए जानते हैं स्किन को हेल्दी बनाए रखने के घरेलू उपाय...
{"_id":"5f27fc7f0bb6361abd771780","slug":"skin-care-tips-advice-home-natural-remedies-cure-malai-milk-cream-for-flawlessly-smooth-soft-and-supple-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्किन को हेल्दी बनाएं रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, चमक उठेगी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
स्किन को हेल्दी बनाएं रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, चमक उठेगी त्वचा
Fri, 14 Aug 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
चेहरे पर मलाई लगाएं और लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मलाई
- चेहरे पर मलाई लगाएं और लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। मलाई चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना त्वचा पर मलाई लगाने से त्वचा में निखार आने लगता है। आप मलाई में कुछ चीजें मिलाकर फेस पैक भी बना सकती हैं।
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच शहद को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मलाई और शहद
- स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच शहद को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। लगाने के 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाई स्किन के लिए फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मलाई और बेसन
- मलाई स्किन के लिए फायदेमंद होती है। त्वचा में निखार लाने के लिए एक बड़े चम्मच में मलाई लें और एक बड़ी चम्मच में बेसन ले लें। इन दोनों को मिला लें और चेहरे पर लगा लें। लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप मलाई, बेसन और हल्दी को मिलाकर फेस पैक भी बना सकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
मलाई और नींबू से मसाज करें
- स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू रस को मिला लें और इस मिश्रण से त्वचा की मसाज करें। चेहरे में निखार लाने के लिए रोजाना 4 से 5 मिनट तक आप ऐसा कर सकती हैं। मसाज करने के बाद गीली रुई से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।