जितना अधिक होगा पसीना उतना ही महकेगा यह परफ्यूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर गर्मियों में अधिक पसीने के कारण आपके परफ्यूम की महक और भी बुरी लगती है तो अब यह समस्या दूर होगी। जी हां, जल्द ही बाजार में ऐसा परफ्यूम उतारा जाएगा जिसकी महक पसीना बढ़ने के साथ खराब न होकर और बेहतर होगी।
यानी घंटों पसीने में रहने के बाद भी आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध के बजाय परफ्यूम की बेहतर खुशबू आएगी।
क्वीन्स यूनिवर्सिटी ऑइकॉनिक लिक्विड लैबोरेट्रीज (क्विल) अनुसंधान केंद्र के शोधकर्ताओं ने विशेष किस्म का परफ्यूम तैयार करने का दावा किया है। उनका दावा है कि उन्होंने ऐसा परफ्यूम तैयार किया है जो पसीना बढ़ने पर और भी अधिक सुगंधित हो जाता है।
ऐसे मिलेगा फायदा
शोधकर्ताओं का दावा है कि इस परफ्यूम से निकलने वाला अरोमा शरीर की नमी पाते ही अधिक बेहतर होता है और जैसे-जैसे पसीना बढ़ता है वैसे-वैसे इसकी महक अधिक बेहतर होती जाती है।
इसे तैयार करने के लिए तरल रूप में नमक जिसी आइकॉनिक लिक्विड भी कहते हैं में कच्ची फ्रैगनेंस मिलाई जाती है जो पानी के संपर्क में आते ही अभिक सुगंधित हो जाता है।
उनका दावा है कि इस परफ्यूम से पसीने की दुर्गंध को खत्म करने में भी मदद मिलती है। पसीने को बदबूदार बनाने वाला तत्व -थियोल आइकॉनिक लिक्विड के प्रति तेजी से आकर्षित होता है जिससे वह अपनी क्षमता कम करके इसमें घुल जाता है।
परफ्यूम और क्रीम के रूप में यह उत्पाद जल्द ही बाजार में आ जाएगा।