{"_id":"6a2077bb779536b33a3bb5e8e528c7c6","slug":"neem-oil-benefits-for-hair-care-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम का तेल कई मामले में बालों के लिए है फायदेमंद ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
नीम का तेल कई मामले में बालों के लिए है फायदेमंद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Feb 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो नीम के तेल के इस्तेमाल से आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
आयुर्वेद से लेकर एलोपैथ तक, नीम की जड़ से लेकर तने, छाल, पत्तियों, फल और तेल, नीम का सबकुछ फायदेमंद है।
नीम के हैं ये गुण
नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी पैरासिटिक गुणों के अलावा, विटामिन सी, प्रोटीन और कैरोटीन प्रचुर मात्रा में है जो न केवल बालों को संक्रमण से मुक्त रखता है और जुएं जैसी समस्याओं से बचाता है बल्कि बालों को लंबे समय तक घना और काला बनाए रखने में मदद करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
नीम का तेल लगाने का सही तरीका इस तरह है। पहले नीं के तेल को हल्का गर्म कर लें।
इससे स्काल्प की मसाज करें। इससे कम से कम एक घंटा और अधिकतम रात भर लगाकर छोड़ें।
इसके बाद शैंपू से बाल अच्छी तरह साफ करें। हफ्ते में कम से कम एक बार यह उपाय करें।