सभी चाहते हैं कि लोग उनकी
खूबसूरती की तारीफ करें बावजूद इसके कई लोगों को अपनी
नाक छोटी,
मोटी या भद्दी लगती है। जिसकी वजह से आपका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है । अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपना खोया आत्मविश्वास इस आसान तरीके को अपनाकर वापस ला सकते हैं।
किसी भी चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ सुंदर आंखें ही कमाल नहीं करती हैं बल्कि आपकी नाक का भी काफी बड़ा हाथ होता है। आप भी अपनी नाक को बिना सर्जरी करवाए घर पर ही बिना कोई खर्च और साइड-इफेक्ट के इस आसान तरीके को अपनाकर खूबसूरत बना सकते हैं।
तरीका-
नाक को मनचाही शेप देने के लिए आप अपने घर पर ही ये गजब का पेस्ट बना सकते है। इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटा चम्मच टूथपेस्ट के साथ 1 चम्मच अदरक पाउडर और 1 बड़ा चम्मच एप्पल विनेगर को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपनी नाक पर लगाकर हल्के हाथों से अपनी नाक पर 5 मिनट मसाज करें। मसाज करने के बाद इस पेस्ट को नाक पर ही लगा रहने दें। 10 मिनट बाद अब अपनी नाक को ठंड़े पानी से धो लें।
इसके अलावा रात में सोते समय मेकअप उतारने के बाद नाक पर ओलिव ऑयल, मलाई या मक्खन लगाकर मालिश करें। इससे नाक सुन्दर और आकर्षक बनी रहेगी।
नाक पर अधिक तेल जमने की शिकायत होने पर तैलीय पदार्थो का अधिक सेवन ना करें। नाक पर गहरा मेकअप ना करें।