फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   How To Take Care Of Curly Hair In Summer Curly Hair Care Tips Disprj

Hair Care Tips: गर्मियों में घुंघराले बालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत, अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स

Sat, 31 May 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 May 2025 10:30 AM IST
सार

Curly Hair Care Tips : अगर आप इन आसान उपायों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करेंगी तो आपके कर्ल्स न केवल खूबसूरत दिखेंगे बल्कि बालों की सेहत भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं गर्मियों में घुंघराले बालों की देखभाल के आसान तरीके।
 

विज्ञापन
How To Take Care Of Curly Hair In Summer Curly Hair Care Tips Disprj
कंगना की तरह घुंघराले बाल हैं तो ऐसे करें देखभाल - फोटो : इंस्टाग्राम- कंगना रनौत

विस्तार

Curly Hair Care Tips : गर्मियों में घुंघराले बालों की देखभाल करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस मौसम में पसीना, धूल, उमस और धूप बालों को रूखा, बेजान और फ्रिज़ी बना सकते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों और सही हेयर केयर रूटीन से आप अपने घुंघराले बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं। अगर आप इन आसान उपायों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करेंगी तो आपके कर्ल्स न केवल खूबसूरत दिखेंगे बल्कि बालों की सेहत भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं गर्मियों में घुंघराले बालों की देखभाल के आसान तरीके।

विज्ञापन



हल्के शैम्पू का करें इस्तेमाल

गर्मी में पसीना और धूल बालों को चिपचिपा बना सकते हैं, लेकिन बार-बार हेवी शैम्पू करने से बाल रूखे हो जाते हैं। इसलिए सल्फेट-फ्री, माइल्ड शैम्पू से हफ्ते में 2-3 बार ही बाल धोएं। इससे बालों की प्राकृतिक नमी बनी रहेगी।
विज्ञापन


डीप कंडीशनिंग

हर बार बाल धोने के बाद अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क लगाएं ताकि घुंघराले बाल मुलाय और सुलझे हुए रहें। घर पर हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं, इसके लिए दही में शहद और नारियल तेल मिलाकर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म पानी से न धोएं बाल

हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धोएं। गर्म पानी बालों की नमी चुरा लेता है और कर्ल्स डल लगने लगते हैं।

तौलिया या कॉटन टी-शर्ट से सुखाएं बाल

बालों को पोंछने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिया या पुरानी कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करें। इससे फ्रिज़ कम होता है और बालों का टेक्सचर बना रहता है।

तेज धूप से बचाएं बाल

धूप में निकलते समय बालों को स्कार्फ, हैट या कैप से ढकें। UV किरणें बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कर्ल्स बेजान लग सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed