फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   how to get rid of pimples and tanning on back in hindi

पीठ के कालेपन और मुंहासों को दूर करेंगे ये आसान उपाय

Sat, 15 May 2021 08:40 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 15 May 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
how to get rid of pimples and tanning on back in hindi
कालापन भी गायब हो जाता है - फोटो : pixabay

अक्सर महिलाएं पीठ पर होने वाले कालेपन और मुंहासों से परेशान रहती हैं क्योंकि सामान्य में तो यह कोई समस्या नहीं देते हैं लेकिन जब भी कोई बैकलेस या डिजाइनर ड्रेस पहननी होती है तो यह पीठ पर बेहद गंदे दिखाई देते हैं। घर पर रहने और पीठ को ढांककर रखने के बावजूद भी यह हो जाते हैं, कालापन भी एकदम नहीं जाता है लेकिन इनसे पीछा छुड़ाना इतना मुश्किल भी नहीं है। अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आजमाकर आप आसानी से अपनी पीठ को ठीक कर सकती हैं। 

विज्ञापन

पपीता
पपीते में ओट्स पाउडर और दही मिलाकर इसे पीठ पर लगाएं। कुछ देर के लिए ऐसा ही रहने दें और फिर पीठ को धो लें। यह तरकीब आप नहाने के पहले भी आजमा सकती हैं। ऐसा करने से पीठ पर मुंहासे तो कम होते ही हैं, साथ ही कालापन भी गायब हो जाता है। 

विज्ञापन

ग्लिसरीन और दूध
यदि आप चाहती हैं कि मुंहासों के जाने के बाद आपकी पीठ एकदम चमकदार एवं मुलायम दिखे तो इसके लिए दूध लें, उसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की डालें और नींबू मिलाएं। अब इसे पीठ पर लगाकर रखें और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। साफ कपड़े से जब आप पीठ को साफ करेंगे तो असर आप खुद देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसन और हल्दी
बेसन में हल्दी मिलाएं और दही भी डालें, इस मिश्रण को रोज पीठ पर 10 मिनट के लिए लगाएं और धो लें। ऐसा करने से 4 से 5 दिन में ही आप अंतर देख पाएंगे और इस नुस्खे से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा क्योंकि यह प्राचीन और बेहद असरदार नुस्खा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed