{"_id":"5db0355f8ebc3e016026108e","slug":"homemade-face-pack-for-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर काम की थकान को मिनटों में दूर करेंगे ये तीन घरेलू फेस पैक, चेहरे पर आएगा चमकता निखार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
दिवाली पर काम की थकान को मिनटों में दूर करेंगे ये तीन घरेलू फेस पैक, चेहरे पर आएगा चमकता निखार
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्योहार का सीजन व्यस्त समय होता है। खूब सारा काम, भाग दौड़ और उसके बाद थकान हो जाती है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालने की फुर्सत ही नहीं होती। नतीजतन, जब परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर मस्ती करने और सज-धजकर फोटो खिंचवाने का समय आता है तब तक आपके चेहरे का निखार गायब हो जाता है। फिक्र न करें घर पर तुरंत निखार पाना इतना मुश्किल नहीं है।
महंगे फेशियल और क्लीनअप जैसी चमक घरेलू फेस पैक से भी मिल सकती है, जिससे आपके चेहरे की थकान छूमंतर हो जाएगी। तो अपनी त्वचा को कुछ कोमल, प्यार भरी देखभाल देना न भूलें। दिवाली पर घर में तैयार करें फेस पैक जिससे आपका चेहरा चमक उठेगा, इन फेस पैक में कुछ त्वरित प्राकृतिक तत्व हैं जो आपको फेस्टिव सीजन पर गजब का निखार देंगे।
2 of 4
1 चम्मच नारियल के दूध के साथ 1/4 हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पैक से अपनी त्वचा पर मालिश करें और इसे 15 मिनट के लिए रहने दें। गुनगुने पानी से धुल लें। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए हल्दी सबसे अच्छी मानी जाती है। चमक पाने के लिए, टैन हटाने और मुंहासों से लड़ने के लिए इस पैक का उपयोग करें। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो रोमछिद्रों को साफ करके प्राकृतिक चमक देता है!
3 of 4
दूध या पानी में कुछ बादाम रात भर भिगोएं। सुबह इसका चिकना और नरम पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए आराम करें, और इसके बाद ठंडे पानी से धुल लें। विटामिन ई और लैक्टिक एसिड में भिगोने से, ताकि आपकी त्वचा की जटिलता में सुधार होगा और कोमल निखार आएगा। तुरंत चमक पाने के लिए एक आसान पैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सबसे पहले उड़द की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और जरूरत भर का पानी मिक्स करें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।