फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमकती स्किन चाहिए तो इस फल से बना फेस पैक लगाओ, बिल्कुल हीरोइन लगोगी

Thu, 01 Feb 2018 08:10 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
for glowing skin you should use pomegranate face pack
pomegranate face pack
जब कभी किसी को कमजोरी या थकान की समस्या होती है या किसी के शरीर में खून की कमी होती है तो अक्सर आपने देखा होगा डॉक्टर अनार खाने की सलाह देते हैं। सिर्फ डॉक्टर ही नही घर के बड़े बुजूर्ग भी अनार खाने के लिए कहते हैं। आयुर्वेद में तो अनार को लगभग सौ बीमारियो की एक दवा बताया जाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि अनार आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसके फायदे केवल अच्छे स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं। 
Trending Videos
for glowing skin you should use pomegranate face pack
pomegranate face pack
अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ अनार से आप दमकती और बेदाग स्किन पा सकते हैं। अनार में एंटी-एजिंग एजेंट होते हैं जो आपकी बढ़ती उम्र के प्रभावों को हावी नहीं होने देता है। आज हम आपको अनार से बने कुछ फेस मास्क के बारे में बताएंगे जिससे आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें ये होममेड़ फेस मास्क....
for glowing skin you should use pomegranate face pack
pomegranate face pack
अनार और नींबू 

अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं वहीं नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों का मिश्रण आपकी स्किन पर चार चांद लगाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको अनार के दानों को पीसकर पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट में नींबू का रस
मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

अनार और दही 

अगर आपके चेहरे पर दाग है तो यह मास्क खास आपके लिए है। अनार के कुछ दानों को पीसकर उसमें दही मिला लें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
for glowing skin you should use pomegranate face pack
pomegranate face pack
अनार और शहद 

अनार और शहद का मिश्रण भी निखार लाने का एक बेहतरीन उपाय है। अनार के दानों को पीसकर तैयार किए गये पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें। तैयार किये गए मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। अब इसके सूखने तक का इंतजार करें। सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। चेहरा साफ करते ही आपको आपके चेहरे पर चमक साफ नजर आएगी।

अनार और ग्रीन टी 

त्वचा पर निखार और दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप चाहें तो अनार और ग्रीन टी का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ग्रीन टी और अनार के दानों से तैयार मास्क आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed