{"_id":"303b5ea5326a3cab6a5801a2f895e665","slug":"facebook-new-nail-polish-the-social-butterfly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाखूनों पर भी चढ़ेगा फेसबुक का रंग","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
अब नाखूनों पर भी चढ़ेगा फेसबुक का रंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। फेसबुक की दुनिया में दिन-रात गोते लगाने वाले लोग अब इसे अपनी स्टाइल का भी हिस्सा बना सकते हैं। हाल में फेसबुक ने अपने प्रशंसकों का दीवानापन ध्यान में रखते हुए नेलपॉलिश 'द सोशल बटरफ्लाई' की रेंज निकाली है।
विज्ञापन
फेसबुक की इस नेलपॉलिश की खासियत है फेसुबक का नीला रंग जिसे यह कंपनी अपना 'सिग्नेचर कलर' मानती आ रही है। इस शेड को कंपनी ने 'सोशल बटरफ्लाई ब्लू' का नाम दिया है।
विज्ञापन
मैशेबिल की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने इसके पैकेजिंग पर कंपनी के लोगों के बजाय इस पर तितली का लोगो प्रिंट करवाया है और इसे फेसबुक के उत्पाद के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल 'द सोशल बटरफ्लाई' कैलिफोर्निया में फेसबुक के कैंपस स्थित स्टोर्स पर ही उपलब्ध है लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे दूसरे देशों में भी फेसबुक बेच सकता है। यानी कुछ समय तक आपको इस नेलपेंट के लिए इंतजार जरूर करना पड़ेगा।
फेसबुक की इस नई नेलपॉलिश की कीमत फिलहाल 4.95 डॉलर यानी करीब 329.89 रुपए हो सकती है।