फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Face Wash Tips Know the right way and How many times a day should you wash your face details inside

Face Wash Tips: क्या है फेस वॉश करने का सही तरीका? दिन में कितनी बार धोएं चेहरा, जानें यहां

Tue, 04 Feb 2025 03:53 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

Skincare Routine: कई लोगों को यह तक नहीं पता है कि दिन में चेहरे को कितनी बार धोना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है। तो आज की इस खबर में हम आपको इन सरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना चेहरा अच्छे से साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Face Wash Tips Know the right way and How many times a day should you wash your face details inside
Face Wash - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Face Wash: भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी स्किन धूप-प्रदूषण और धूल का सामना करती है। ऐसे में स्किन केयर करना एक चुनौती बन जाता हैं। रोज बाहर आने जाने से स्किन इतनी डल हो जाती है कि त्योहारों में भी तुरंत निखार पाना एक चैलेंज होता है। हम बाहर से आकर केवल चेहरे को धो लेते हैं और समझते हैं कि इससे हमारी स्किन बेहतर हो जाएगी। हालांकि, कई लोगों को यह तक नहीं पता है कि दिन में चेहरे को कितनी बार धोना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है। तो आज की इस खबर में हम आपको इन सरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना चेहरा अच्छे से साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Face Wash Tips Know the right way and How many times a day should you wash your face details inside
Face Wash - फोटो : Adobe stock

दिन में कितनी बार धोना चाहिए चेहरा?
आज कल महिलाएं अपनी लाइफ में इतना बिजी हैं कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। नौकरी से लेकर घर तक को संभालने की वजह से वह बेसिक स्किन केयर रूटीन भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में वह अपने चेहरे को केवल एकाध बार ही धो पाती हैं। हालांकि, हम आपको बता दें कि आपको दिन में कम से कम दो बार चेहरे को धोना है। एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। सुबह अगर आप फेस वॉश करती हैं तो अपने चेहरे पर एक फ्रेशनेस ऑब्जर्व कर पाती हैं। वहीं, दिनभर की थकावट के बाद भी रात में चेहरा धोना जरूरी है ताकि दिनभर के धूल और मेकअप को चेहरे से हटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Face Wash Tips Know the right way and How many times a day should you wash your face details inside
Face Wash - फोटो : Adobe stock

फेस वॉश करते समय रखें इन बातों का ध्यान
जब भी आप फेस वॉश करती हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप कौन सा फेस वॉश या क्लींजर इस्तेमाल कर रही हैं। आपके लिए यह ध्यान देने की बात है कि आप जो भी प्रोडक्ट यूज करें वह आपकी स्किन टाइप के अनुसार हो। अगर इनमें से कोई आपकी स्किन टाइप के हिसाब से नहीं होती है तो आपके चेहरे की गंदगी कभी भी नहीं जाएगी। हमेशा ध्यान रखें कि चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर का यूज जरूर करें।

विज्ञापन

Face Wash Tips Know the right way and How many times a day should you wash your face details inside
Face Wash - फोटो : Adobe stock

ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचें
जब भी आप किसी फेस वॉश का चुनाव करें तो हमेशा ध्यान दें कि मोटे दानों वाले फेस वॉश इस्तेमाल नहीं करने हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। फेस वॉश को कभी भी ड्राई स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गीले चेहरे पर लगना चाहिए और सिर्फ 20 या 30 सेकंड के लिए स्किन पर रब करके मसाज करनी चाहिए। इसके बाद चेहरा धो लेना चाहिए और तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed