किचन में मौजूद इन चीजों से मिटाएं पैर की टैनिंग, दिखने लगेंगे खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में अक्सर चप्पल पहनकर लंबे समय तक धूप में रहने पर पैरों में टैनिंग होने लगती है और गर्मी में यह भी संभव नहीं होता है कि पैरों में लंबे समय तक मोजे पहनकर रहा जाए, ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर आप पैरों में हो रही टैनिंग को आसानी से ठीक कर सकते हैं। घर में ही मौजूद कुछ चीजों से आप अपने पैरों को एकदम खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों का उपयोग करने से पैरों की खूबसूरती लौट आती है।
कच्चा दूध
पैरों की टैनिंग को मिटाने के लिए कच्चा दूध का उपयोग सबसे पुराने एवं प्रभावी नुस्खा है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो कि ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। साथ ही कच्चा दूध मॉइश्चराइजर की तरह भी उपयोग में लिया जाता है, वो त्वचा को शुष्क नहीं होने देता है इसलिए प्रतिदिन पैरों की त्वचा पर दूध लगाकर 15 मिनट के छोड़ दें और फिर पैरों को धो लें।
खीरा
गर्मियों में खीरा आसानी से उपलब्ध होता है। 5 मिनट के लिए खीरे को पैरों पर रगड़ते रहें और फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। त्वचा इसे सोख लेगी। एक सप्ताह तक यदि प्रतिदिन इस उपाय को करेंगे तो पैरों का कालापन दूर होने लगेगा। आप हाथों और बाजुओं की टैनिंग के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
नींबू और चीनी
एक कटोरी में एक चम्मच चीनी लें और उसमें नींबू मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने पैरों पर रगड़ते रहें। मिश्रण को अच्छे से रगड़ने के बाद ऐसा ही छोड़ दें। 15 मिनट बाद पैरों को अच्छे से साफ कर लें, पैर चमक उठेंगे और सारी मृत त्वचा निकल जाएगी। इस नुस्खे को तीन से चार दिन लगातार आजमाएं।