फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   buy lipstick according to your skin tone in hindi

स्किन टोन के अनुसार इस तरह खरीदें अपने लिए सही लिपशेड

Sat, 17 Apr 2021 08:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Apr 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
buy lipstick according to your skin tone in hindi
स्किनटोन के अनुसार लिपशेड आराम से खरीद सकती हैं - फोटो : Social Media

जिन लड़कियों को मेकअप करने का शौक है और जिनको भले ही साधारण तैयार होना पसंद हो, वे भी लिपस्टिक का इस्तेमाल तो करती ही हैं। लिपस्टिक लगाने से चेहरा एकदम प्रभावी दिखाई देता है। कई लड़कियां लिप शेड खरीदते वक्त अक्सर संशय में रहती हैं, ऐसे में आप परेशान होने की बजाय अपनी स्किनटोन के अनुसार लिपशेड आराम से खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह से खरीदना चाहिए लिपशेड। 

विज्ञापन

साफ रंग
यदि आपका रंग एकदम दूध जैसा साफ है तब बहुत सारे शेड्स ऐसे हैं जो कि आपके चेहरे पर खूब अच्छे लगेंगे। बेबी पिंक, नारंगी, हॉट रेड, पीच और लाइट पर्पल ऐसे रंग हैं, जो कि आप पर खूब जंचेगे। यदि आप शेड्स के बीच भ्रमित हो रहे हैं तो बिना सोचे समझे बेबी पिंक रंग की लिपस्टिक लगाएं। 

विज्ञापन

गेहुंआ रंग
यदि आपका रंग गेहुंआ है, तब तो आपको बहुत फायदे हैं। आप पर लाइट और डार्क शेड दोनों ही अच्छे लगेंगे। लाल, नारंगी और गहरे गुलाबी रंग का इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं। आप अपने कपड़ों के अनुसार भी लिपस्टिक का चयन कर सकते हैं। ये ध्यान रखें कि आप लिपस्टिक को सही तरीके से लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांवला रंग
यदि आपका रंग गहरा है तब आप ब्राउन, रेड, मैरून जैसे रंगों का इस्तेमाल आराम से कर सकती हैं। जब आपको कुछ समझ न आए तो कोशिश करें कि कोई भी गहरा रंग अपने लिए चुन लें। ये आप पर अच्छा खिलेगा। जब आपके पास समय न हो तो हल्के रंग की लिपस्टिक लगाने का निर्णय न लें। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed