फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कद्दू के नाम पर छोड़िए मुंह सिकोड़ना, अपनाएं ये तीन 'हैक्स' जो त्वचा के लिए जादू से कम नहीं

Thu, 26 Sep 2019 03:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 26 Sep 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
best hacks of pumpkin for skin

कद्दू आपकी त्वचा के लिए चमत्कार साबित हो सकता है। कद्दू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को रैडीकल नुकसान से बचाता है, इसमें सुरक्षात्मक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिन्हें कैरोटेनॉइड कहा जाता है। ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और त्वचा की टोन में सुधार करते हैं और कद्दू  में जिंक भी होता है जो मुंहासे से लड़ने और त्वचा के नवीकरण को बढ़ावा देन के लिए जाना जाता है। अब कद्दू के नाम पर मुंह सिकोड़ना छोड़िए और इससे बने चमत्कारी हैक्स को इस्तेमाल करना शुुरू करें। 

best hacks of pumpkin for skin
कद्दू चीनी स्क्रब
इस स्क्रब के लिए केवल कुछ चीजों की आवश्यकता है और बनाने में आसान भी है। 1/2 कद्दू प्यूरी, 1/2 कप ब्राउन शुगर, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 1/4 चम्मच दालचीनी। बस सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और इस्तेमाल करें।
best hacks of pumpkin for skin
कद्दू फेस मास्क
फेस मास्क की आपको एक कप ताजे कद्दू की प्यूरी, दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर, एक बड़ा चम्मच शहद और आधा कप सादा दही चाहिए। सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और फिर चेहरे पर एक पतली परत लगाएं। मास्क को 8-10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
best hacks of pumpkin for skin
हाथ के लिए कद्दू मॉइस्चराइजर 
सर्दियों शुरू होने वाली हैं। ठंड का मौसम आपकी त्वचा को शुष्क कर सकता है और यहां तक कि आपके हाथ की त्वचा भी फट सकती है, जो दर्दनाक हो सकता है। एेसे में जैतून का तेल के 1 चम्मच और शहद 1 चम्मच के साथ 1/2 कप ताजा कद्दू प्यूरी को मिलाएं। एक साथ मिलाने के बाद, अपने हाथों में कद्दू मॉइस्चराइजर से मालिश करें फिर गर्म पानी से धो लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed