{"_id":"56da8aae4f1c1bdd078b4be3","slug":"beauty-tips-for-glowing-face","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेहरे की रंगत बदल देंगे ये घरेलू लेप","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चेहरे की रंगत बदल देंगे ये घरेलू लेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:40 PM IST
सार
- शहद, मुल्तानी मिट्टी और अखरोट में छिपे हैं खूबसूरती के राज
- काले घेरे और मुंहासों से भी छुटकारा दिलाएंगे ये लेप।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विस्तार
चेहरे की रंगत और चमक बरकरार रखने के लिए पार्लर में घंटो बैठने की जरुरत नहीं है, बस घर पर करें ये उपाय। मुल्तानी मिट्टी को कूटकर चूरण बना लें और इसे गुलाबजल में भिगोकर रख दें। कुछ घंटों बाद इसका लेप चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार आएगा।
एक चम्मच शहद का लेप चेहरे पर पेस्ट की तरह करें। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। चेहरा चमकने लगेगा। अगर ऑयली स्किन हो तो शहद में चार-पांच बूंद नींबू का रस डाल सकते हैं।
अखरोट खाएं और इसके तेल से चेहरे पर सप्ताह में दो बार मालिश करें। इससे त्वचा मुलायम होगी और चेहरा भी निखर जाएगा।

चंद मिनटों की मेहनत और कमाल का असर
थोड़ा सा जौ का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह यूज करें।
दो ग्राम बेसन में पचास ग्राम हल्दी मिलाएं। इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल और कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं और इसे अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में कच्चा दूध मिलाकर पतला करें और उसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरा धो लें।
आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं तो रोज उस जगह पर कच्चा आलू रगड़ें। एक सप्ताह में काले घेरे खत्म हो जाएंगे।