फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Beauty tips and home remedies to protect skin form sun

घरेलू नुस्खे धूप में भी रखेंगे आपकी त्वचा को खूबसूरत

Sat, 05 Mar 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:13 PM IST
सार

  • चिलचिलाती धूप से बचाव करेंगे ये नुस्खे
  • हल्दी, एलोवेरा हैं सबसे बेहतरीन उपाय

विज्ञापन
Beauty tips and home remedies to protect skin form sun
- फोटो : getty images

विस्तार

चाहे मर्द हो या महिलाएं गर्मियों के दिनों में हर कोई त्वचा को काला होने से बचाने के लिए काफी मेहनत करता है लेकिन फिर भी चिलचिलाती धूप में सनटैन हो ही जाता है। लेकिन आप कुछ नुस्‍खों को अपनाकर धूप में भी त्वचा को काला होने से रोक सकते हैं। जानिए, आपको करना क्या होगा?

विज्ञापन


चंदन और हल्दी को बराबर मात्रा में लेकर गुलाब जल में घोलकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को धूप में काली पड़ी त्वचा पर लगाएं। लेप सूखने पर पानी से धो लें। इस नुस्‍खें को सप्ताह में दो बार करें और अपनी नैचुरल त्वचा वापस पाएं।
विज्ञापन


ओटमील रोम छिद्रो को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है। त्वचा को नरम करने में भी ये बहुत फायदेमंद है। ओटमिल के साथ बटरमिल्क का इस्तेमाल करने से त्वचा का कालापन और गर्मी से होने वाले फफोलो को दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटमील पाउडर, बटरमिल्क और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक टैनिन वाली जगह पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। संवदेनशील त्वचा में सन टैन होने पर ये नुस्‍खा बेहद फायदेमंद है।

आपको काली पड़ चुकी त्वचा पर ऐलोविरा जेल मसलना चाहिए और रातभर उसे लगा रहने दें। सुबह ठंडे पानी से इसे धो लें। रोजाना इस नुस्‍खें को अपनाने से सन टैन आसानी से दूर होगा।

पपीता और शहद ‌को मिलाकर धूप में काली पड़ी त्वचा पर लगाया जाए तो आसानी से त्वचा का नैचुरल कलर पाया जा सकता है। पपीते के इस्तेमाल से त्वचा को सफेद किया जा सकता है, चेहरे पर जमी बेकार पपड़ी को हटाया जा सकता है। वहीं शहद त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉ‌श्चिराइजर होता है।


एक चम्मच शहद में आधा कप पपीता धोल कर इसे टैनिंग वाली जगहों पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे प्रभावित जगहों पर लगा छोड़ दें। पेस्ट सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed