फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Yoga event organised by Bohra community in 2017 shared as event organised by Muslims in Saudi Arabia

Fact Check: बोहरा समुदाय के 2017 के योग कार्यक्रम को सऊदी अरब के मुसलमानों का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 23 Jun 2025 07:50 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 23 Jun 2025 07:50 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब में नमाज के बाद योगा करते हुए यह असली मुसलमान। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। शेयर की जा रही तस्वीर भी 2017 की निकली है।  

विज्ञापन
Yoga event organised by Bohra community in 2017 shared as event organised by Muslims in Saudi Arabia
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 21 जून को देश और विदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग योग करते हुए नजर आ रहे हैं।  तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब में नमाज के बाद योगा करते हुए यह असली मुसलमान है। 

विज्ञापन

अमर उजाला में अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच करने के दौरान हमें पता चला कि यह तस्वीर सऊदी अरब की नहीं बल्कि अबू धाबी की है। जांच के दौरान हमें पता चला कि यह तस्वीर वर्ष 2017 की है, जब बोहरा समुदाय के लोगों ने अबू धाबी में योग किया था। तस्वीर का इस साल के योग दिवस से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
 क्या है दावा 
  इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोग सऊदी अरब में योग कर रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि यह असली मुसलमान हैं जो नमाज के बाद योग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  अरुण यादव (@ArunKosli) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “सउदी अरब में नमाज के बाद योग करते असली वाले मुसलमान” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह तस्वीर 20 जून 2017 को प्रकाशित खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट में मिली। खलीज टाइम्स दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में प्रकाशित एक अंग्रेजी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसमें छपी रिपोर्ट के अनुसार “ दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने सोमवार को एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। सोमवार रात को अबू धाबी में बोहरा इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र में 700 से अधिक समुदाय के सदस्यों ने योग किया। यह कार्यक्रम भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किया गया था। यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी भी इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए मौजूद थे। कार्यक्रम में 500 से ज्यादा पुरुषों ने हिस्सा लिया। साथ ही, परिसर में समुदाय की महिलाओं के लिए भी अलग से योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया।” 

  आगे हमें डीडी न्यूज का एक एक्स पोस्ट मिला जिसमें वायरल तस्वीर के साथ-साथ इस कार्यक्रम की कई और तस्वीरें मौजूद थीं। डीडी न्यूज ने इस एक्स पोस्ट को 20 जून 2017 को शेयर किया था। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था “तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत अबू धाबी में बोहरा समुदाय के कम से कम 500 लोगों ने योग सत्र में भाग लिया” 
 

बोहरा समुदाय कौन है

दाऊदी बोहरा एक धार्मिक संप्रदाय है। दुनिया भर में इनकी संख्या लगभग दस लाख है और ये दुनियाभर के 40 से ज़्यादा देशों में बसे हुए हैं। दाऊदी बोहरा समुदाय का ज़्यादातर आबादी भारत में रहती है, जबकि पाकिस्तान, यमन, पूर्वी अफ़्रीका और मध्य पूर्व में भी इनकी बड़ी संख्या है। यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी इनकी मौजूदगी है।

  पड़ताल का नतीजा
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह तस्वीर 2017 में तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत अबू धाबी में बोहरा समुदाय के द्वारा कार्यक्रम का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed